
रायपुर। कृषि के क्षेत्र में प्रतिष्ठित पुरस्कार कृषि कर्मण पुरस्कार से छत्तीसगढ़ को नवाजा गया है। यह पुरस्कार राज्य में पिछले पांच सालों में चावल के उत्पादन में जबरदस्त वृद्धि करने के लिए दिया गया है। यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ को दूसरी बार मिला है। इससे पहले सन 2010-11 के लिए सर्वाधिक चावल उत्पादन के लिए यह पुरस्कार प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के हाथों मिला था।
छत्तीसगढ़ सहित यह पुरस्कार देश के दस राज्यों को अलग-अलग योगदान के लिए दिया गया है। पिछले पांच सालों में 10 मिलिटन टन से अधिक खाद्यान्न उत्पादन के लिए पंजाब और उत्तरप्रदेश को, एक से दस लाख मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन के लिए असम और ओडिशा को, एक मिलियन टन से कम उत्पादन के लिए त्रिपुरा, गेहूं के लिए हरियाणा, दाल उत्पादन के लिए महाराष्ट्र और राजस्थान तथा मोटा अनाज उत्पादन के लिए कर्नाटक को दिया गया।