• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में महंगा होगा बस का सफर, सरकार किराया बढ़ाने पर सहमत, प्रति किमी इतना हो सकता है भाड़ा

छत्तीसगढ़ में यात्री बसों से सफर करने वालों को जल्द महंगाई का झटका लग सकता है। राज्य सरकार ने बस किराया बढ़ाने के प्रस्ताव पर सहमति जताई है। नए प्रस्त...और पढ़ें

By Satish PandeyEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 09:00:51 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 09:02:27 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में महंगा होगा बस का सफर, सरकार किराया बढ़ाने पर सहमत, प्रति किमी इतना हो सकता है भाड़ा
छत्तीसगढ़ में बस किराया बढ़ने की प्रतीकात्मक तस्वीर। - एआई

HighLights

  1. बस किराया बढ़ाने के प्रस्ताव पर बनी सहमति
  2. पांच किलोमीटर तक का किराया होगा 12 रुपये
  3. परिवहन विभाग जल्द जारी करेगा नया किराया आदेश

राज्य ब्यूरो,नईदुनिया,रायपुर। राज्य में यात्री बसों से सफर करने वाले लोगों को जल्द महंगाई का झटका लग सकता है। राज्य सरकार ने बस किराया बढ़ाने के प्रस्ताव पर सहमति के संकेत दिए हैं। परिवहन सचिव एस. प्रकाश ने नईदुनिया को बताया कि मंत्रिपरिषद की बैठक में यात्री बस किराया बढ़ाने के संबंध में चर्चा हुई है और जल्द निर्णय लिया जाएगा। प्रस्ताव को विभागीय स्तर पर अंतिम मंजूरी मिलने के बाद परिवहन मंत्री केदार कश्यप नई दरों की घोषणा कर सकते हैं।

प्रस्तावित किराया लागू होने पर सामान्य सीटिंग बस में शुरुआती पांच किलोमीटर की यात्रा के लिए 10 से 12 रुपये देने होंगे। वर्तमान में यह किराया 10 रुपये है। इसके बाद प्रत्येक किलोमीटर के लिए 1.75 रुपये किराया प्रस्तावित है, जबकि वर्तमान दर करीब एक रुपये प्रति किलोमीटर है। हालांकि अंतिम दरों में कैबिनेट की चर्चा के बाद बदलाव संभव है।


अलग-अलग श्रेणी के लिए अलग दर

परिवहन विभाग ने बस किराया संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें बसों की अलग-अलग श्रेणियों और यात्रा की दूरी के आधार पर किराया तय करने का प्रविधान हो सकता है। प्रस्ताव को परिवहन और वित्त विभाग की मंजूरी के बाद विधि विभाग की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

संचालक लंबे समय से कर रहे मांग

बस संचालक संगठन पिछले चार साल से किराया बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका तर्क है कि डीजल के साथ ही बसों के रखरखाव, स्पेयर पार्ट्स और अन्य परिचालन खर्च लगातार बढ़े हैं। मौजूदा किराए में संचालन मुश्किल होने का हवाला देते हुए वे संशोधन की मांग कर रहे हैं। सरकार के अंतिम निर्णय के बाद ही नई दर और उसके लागू होने की तारीख स्पष्ट होगी। बता दे कि पिछले दिनों बस ओनर्स फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन मंत्री केदार कश्यप से मुलाकात कर साधारण यात्री बसों के किराए में 75 प्रतिशत और डीलक्स बसों में 30 प्रतिशत वृद्वि की मांग रखी थी।