• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh IAS Transfers: छत्तीसगढ़ में 11 जिलों के कलेक्टर बदले, 41 आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदले

Chhattisgarh IAS Transfers : छत्तीसगढ़ सरकार ने 41 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं और 11 नए जिला कलेक्टरों की नियुक्ति की है। इस प्रशासनिक फेरबदल क...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 20 Apr 2025 08:41:38 AM (IST)Updated Date: Sun, 20 Apr 2025 11:54:28 AM (IST)
Chhattisgarh IAS Transfers: छत्तीसगढ़ में 11 जिलों के कलेक्टर बदले, 41 आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदले
रायपुर का महानदी भवन। फाइल फोटो

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में किया है बड़ा प्रशासनिक फेरबदल।
  2. कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई प्रशासनिक भूमिकाएं सौंपी गईं।
  3. सुशासन तिहार के दौरान प्रभावी शासन की दिशा में एक कदम।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर(Chhattisgarh Collector Transfer)। सुशासन तिहार के बीच प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से अफसरशाही में फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 41 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए उन्हें नई पदस्थापना दी है। 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, जिनमें से कई अफसरों को पहली बार कलेक्टर बनने का मौका मिला है।

सूची के अनुसार कुणाल दुदावत को दंतेवाड़ा का नया कलेक्टर बनाया गया है। मयंक चतुर्वेदी को रायगढ़ जिले की जिम्मेदारी दी गई है। संजय कन्नौजे को सारंगढ़-बिलाईगढ़ का कलेक्टर बनाया है। नूपुर राशि पन्ना को कोंडागांव का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।


संजय अग्रवाल बिलासपुर कलेक्टर बनाए गए

कुंदन कुमार को मुंगेली का कलेक्टर बनाया गया है। इंद्रजीत चंद्रावल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का जिम्मा सौंपा है। संजय अग्रवाल बिलासपुर के नए कलेक्टर बनाए गए हैं। दिव्या उमेश मिश्रा को बालोद का कलेक्टर बनाया है। जन्मेजय महोबे जांजगीर-चांपा जिले की जिम्मेदारी संभालेंगे। सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे को राजनांदगांव का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

naidunia_image

बड़े अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को नई प्रशासनिक भूमिकाएं सौंपी गई हैं। इनमें पूर्व बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण को गृह निर्माण मंडल का आयुक्त बनाया गया है। रायगढ़ के पूर्व कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का संचालक नियुक्त किया गया है।

धर्मेश साहू, पूर्व सारंगढ़ कलेक्टर अब पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव होंगे। गरियाबंद के पूर्व कलेक्टर दीपक अग्रवाल को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का नियंत्रक बनाया गया है।

naidunia_image

इसके अतिरिक्त 2005 बैच के आईएएस अधिकारी टोपेश्वर वर्मा को राजस्व मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि 2011 बैच के जितेंद्र कुमार शुक्ला को केंद्र सरकार की प्रमुख योजना जल जीवन मिशन का मिशन संचालक नियुक्त किया गया है। सरकार के इस प्रशासनिक कदम को सुशासन तिहार के दौरान प्रभावी शासन व्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना

  • टोपेश्वर वर्मा - अध्यक्ष, राजस्व मंडल बिलासपुर
  • जनक प्रसाद पाठक - विशेष सचिव, वन विभाग
  • शिखा राजपूत तिवारी - आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा व आयुष का अतिरिक्त प्रभार
  • डॉ. प्रियंका शुक्ला - संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन
  • किरण कौशल - प्रबंध संचालक, मार्कफेड व नागरिक आपूर्ति निगम
  • अवनीश कुमार शरण - आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश व गृह निर्माण मंडल
  • सुनील कुमार जैन - आयुक्त, बिलासपुर संभाग
  • केडी कुंजाम - सदस्य, राजस्व मंडल, बिलासपुर
  • कार्तिकेय गोयल - संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम व उपभोक्ता संरक्षण वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन
  • सारांश मित्तर - आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग
  • पदुम सिंह एल्मा - संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग
  • रमेश कुमार शर्मा - विशेष सचिव, गृह विभाग
  • धर्मेश कुमार साहू - विशेष सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
  • जीतेंद्र कुमार शुक्ला - मिशन संचालक, जल जीवन मिशन
  • रिमिजियुस एक्का - संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास
  • रजत बंसल - संचालक, भौमिकी एवं खनिकर्म विभाग, संचालक, राज्य खनिज विकास निगम और विशेष सचिव, सुशासन एवं अभिसरण विभाग
  • तारण प्रकाश सिन्हा - आयुक्त मनरेगा व संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण
  • इफ्फत आरा - अपर संभागीय आयुक्त, रायपुर व दुर्ग संभाग
  • जगदीश सोनकर - प्रबंध संचालक, अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम व संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान
  • डॉ. संतोष कुमार देवांगन - आयुक्त, उच्च शिक्षा व प्रबंध संचालक रूसा
  • ऋतुराज रघुवंशी - संचालक, लोक शिक्षण, एससीईआरटी व राज्य साक्षरता मिशन
  • विजय दयाराम के. - संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण, सीईओ, राज्य कौशल विकास अभिकरण
  • राहुल देव - संचालक, कृषि एवं संयुक्त सचिव, कृषि विभाग
  • दीपक कुमार अग्रवाल - नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग
  • अरविंद कुमार एक्का - संयुक्त सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, संचालक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री
  • संतन देवी जांगड़े - संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
  • सुखनाथ अहिरवार - सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग व संयुक्त सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग
  • आकाश छिकारा - उप सचिव, पर्यावरण एवं आवास विभाग, सीईओ, आरडीए
  • चंद्रकांत वर्मा - संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं व सीईओ, राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी
  • अजय कुमार अग्रवाल - प्रबंध संचालक, राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार