• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में 48 घंटे तक हीट वेव, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए 20 से अधिक जिलों में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 23 May 2026 07:30:01 AM (IST)Updated Date: Sat, 23 May 2026 07:31:53 AM (IST)
छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में 48 घंटे तक हीट वेव, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
सूरज की तपिश से बचने के लिए रायपुर के घड़ी चौक के पास से चेहरा ढककर गुजरते वाहन चालक।

HighLights

  1. दुर्ग में पारा 44.8 डिग्री पहुंचा मध्य छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक गर्म हवाएं
  2. कोरबा, महासमुंद, बालोद में भी बढ़ी तपिश ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह
  3. 10 जून के बाद मानसून से मिलेगी राहत फिलहाल बारिश की संभावना नहीं

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम पूरी तरह शुष्क बना है। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 48 घंटे के लिए 20 से अधिक जिलों में हीट वेव की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ में गर्म हवा का असर बना रहेगा। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 44.8 डिग्री दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने भी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा है। लोगों को दोपहर में धूप से बचने, अधिक पानी पीने और आवश्यक होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की संभावना बेहद कम है।


पूर्वी उत्तर प्रदेश से ओडिशा तक द्रोणिका सक्रिय होने के बावजूद पर्याप्त नमी नहीं मिल पा रही है। इसके चलते तापमान लगातार ऊंचा बना हुआ है। प्रदेश में 10 जून के बाद ही मानूसन का प्रवेश होगा। इसके बाद लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिलेगी।

कोरबा और महासमुंद में भी बढ़ी तपिश

कोरबा, गरियाबंद, महासमुंद, बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में भी अगले दो दिनों तक गर्म हवा चलने की संभावना है। ग्रामीण इलाकों में खेतों में काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यहां ऑरेंट अलर्ट

मौसम विभाग ने बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, रायपुर, धमतरी, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और राजनांदगांव जिलों के लिए आरेंट अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें : नौतपा से पहले भट्टी सा तपा MP, छतरपुर में पारा 46.8 डिग्री पार; 3 जिलों में रेड तो 22 में ऑरेंज अलर्ट जारी