• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ गृहमंत्री का PA बताकर नौकरी का झांसा, 15 लोगों से 25 लाख ठगने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में सरकारी नौकरी और स्थानांतरण कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार हुए। पुलिस के अनुसार, 15 लोगों से करीब 25 लाख रुपये ठगे गए।

By Vakesh SahuEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 08:19:38 AM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 08:30:42 AM (IST)
छत्तीसगढ़ गृहमंत्री का PA बताकर नौकरी का झांसा, 15 लोगों से 25 लाख ठगने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ गृहमंत्री का PA बताकर नौकरी का झांसा। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. रायपुर पुलिस ने नौकरी ठगी मामले में दो आरोपित गिरफ्तार।
  2. आदित्य खुद को गृहमंत्री का निजी सहायक बताता था।
  3. संतराम भी प्रभावशाली संपर्कों से नौकरी दिलाने का दावा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर : सरकारी नौकरी लगवाने और स्थानांतरण कराने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले आदित्य मोहन पंडा और संतराम यादव को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी आदित्य खुद को गृहमंत्री का निजी सहायक बताकर लोगों पर प्रभाव जमाता था, जबकि संतराम भी प्रभावशाली लोगों से संपर्क होने का दावा कर नौकरी लगवाने का झांसा देता था। पुलिस के अनुसार, दोनों ने अब तक करीब 15 लोगों से लगभग 25 लाख रुपये लेने की बात पूछताछ में स्वीकार की है।

ये है पूरा मामला

  • पुलिस के मुताबिक, मामले की शिकायत बोस्टो तांडी ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, आदित्य और संतराम ने उसे शासकीय नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था। आदित्य ने स्वयं को गृहमंत्री का निजी सहायक बताते हुए नौकरी लगवाने का दावा किया और इसके एवज में बोस्टो से 70 हजार रुपये लिए। रकम लेने के बाद भी नौकरी नहीं लगवाई गई। इसके बाद प्रार्थी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

  • शिकायत के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने प्रार्थी और अन्य गवाहों से पूछताछ की। जांच के दौरान आदित्य मोहन पंडा (23), निवासी कमल विहार, रायपुर और संतराम यादव (38), निवासी हिमालया हाइट्स, देवपुरी, रायपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
  • नौकरी के साथ स्थानांतरण कराने का भी झांसा

    पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित नौकरी लगवाने के साथ ही सरकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण कराने का झांसा देकर भी लोगों से रकम लेते थे। पुलिस के अनुसार, अब तक करीब 15 लोगों से लगभग 25 लाख रुपये की ठगी किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर अन्य पीड़ितों और ठगी की रकम के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच जारी है।

    यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में सौ एकड़ में बनेगा लाॅजिस्टिक्स पार्क, सिंगापुर की कंपनी करेगी सात सौ करोड़ रुपये निवेश