• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh IAS News: छत्‍तीसगढ़ में आइएएस उमेश कुमार को मिला अतिरिक्‍त प्रभार, आदेश जारी

Chhattisgarh IAS News: छत्‍तीसगढ़ शासन ने जारी किया आदेश। उमेश कुमार को मिला अतिरिक्‍त प्रभार।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Wed, 25 Aug 2021 04:13:34 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 Aug 2021 04:13:34 PM (IST)
Chhattisgarh IAS News: छत्‍तीसगढ़ में आइएएस उमेश कुमार को मिला अतिरिक्‍त प्रभार, आदेश जारी

Chhattisgarh IAS News: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनीक सेवा 2004 बैच के उमेश कुमार को अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा है। उन्‍हें अभी राजस्‍व मंडल सदस्‍य के साथ ही राजस्‍व मंडल अध्‍यक्ष के अतिरिक्‍त प्रभार दिया गया है। इनके अलावा भारतीय प्रशासनीक सेवा 2018 बैच की प्रतिष्‍ठा ममगाई सहायक कलेक्‍टर रायगढ़ को अस्‍थायी रूप से आगामी आदेश तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्‍व) बलौदाबाजार के पद पर पदस्‍थ किया गया है। आइएएस उमेश अग्रवाल को राजस्व मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। मंडल के पूर्व अध्यक्ष सीके खेतान के सेवानिवृत्त होने के बाद आइएएस अग्रवाल को 31 जुलाई को वहां सदस्य नियुक्त किया गया था। अब उन्हें अध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। अग्रवाल 2004 बैच के आइएएस हैं और जून 2022 तक सेवा में रहेंगे।

बता दें कि राजस्व मंडल का अध्यक्ष का पद मुख्य सचिव स्तर का है,लेकिन इसे मुख्य धारा से अलग माना जाता है। अब तक इस पद पर उन्हीं वरिष्ठ अफसरों की नियुक्ति होती रही है जिन्हें सरकार मुख्य सचिव बनाना नहीं चाहती। इस पद से सेवानिवृत्त हुए खेतान भी राज्य कैडर के सबसे वरिष्ठ आइएएस थे। फिलहाल इस पद को लेकर सरकार के सामने संकट यह है कि राज्य में मुख्य सचिव स्तर के अफसरों की कमी है। प्रदेश कैडर में अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) या उससे ऊपर रैंक के केवल चार अफसर हैं।


इनमें सबसे वरिष्ठ वीबीआर सुब्रमण्यम हैं, वे 1987 बैच के अफसर हैं और फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वष्ठिता क्रम में सुब्रमण्यम के बाद मुख्य सचिव अमिताभ जैन हैं। जैन के बाद रेणु पिल्ले और सुब्रत साहू हैं। सरकार इन तीनों में से किसी को भी मंत्रालय के बाहर नहीं भेज सकती। यही वजह है कि सरकार को सचिव स्तर के अफसर को राजस्व मंडल की जिम्मेदारी सौंपनी पड़ी है। राजस्व मंडल में भेजे जाने से पहले अग्रवाल गृह विभाग में पदस्थ थे।

naidunia_image

naidunia_image