• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

शराब और कोल लेवी के बाद अब DMF घोटाला में फंसे छत्तीसगढ़ के IAS अनिल टुटेजा, ईओडब्ल्यू ने किया गिरफ्तार

शराब और कोल लेवी के बाद अब डीएमएफ घोटाले में भी पूर्व आईएसएस अधिकारी अनिल टुटेजा के खिलाफ डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। ईओडब्ल्यू ने सोमवार को टुटेजा को गि...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Tue, 24 Feb 2026 07:21:36 AM (IST)Updated Date: Tue, 24 Feb 2026 07:40:09 AM (IST)
शराब और कोल लेवी के बाद अब DMF घोटाला में फंसे छत्तीसगढ़ के IAS अनिल टुटेजा, ईओडब्ल्यू ने किया गिरफ्तार
डीएमएफ घोटाला मामले में अनिल टुटेजा गिरफ्तार (फाइल फोटो)

HighLights

  1. डीएमएफ घोटाले में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई
  2. रिटायर्ड IAS अधिकारी अनिल टुटेजा गिरफ्तार
  3. कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की संभावना

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया,रायपुर: जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए करोड़ों रुपये के इस भ्रष्टाचार के मामले में सोमवार को रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद टुटेजा को विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। गौरतलब है कि टुटेजा शराब और कोल लेवी घोटाले में भी आरोपित है। फिलहाल दोनों प्रकरणों में जमानत पर बाहर थे।


ईओडब्ल्यू के अधिकारियों के मुताबिक ब्यूरों में पिछले वर्ष दर्ज डीएमएफ प्रकरण की विस्तृत विवेचना के दौरान टुटेजा के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं। जांच में सामने आए महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्यों, दस्तावेजों और विभिन्न व्यक्तियों के बयानों से यह स्पष्ट हुआ है कि टुटेजा ने अपने रसूख का इस्तेमाल कर चहेते व्यक्तियों और फर्मों को करोड़ों के काम दिलवाने में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

रिश्तेदारों के जरिए कमीशन का खेल

एजेंसी की जांच में एक चौंकाने वाला तथ्य यह भी आया है कि आरोपी ने अपने रिश्तेदारों और निकट संबंधियों के माध्यम से विभिन्न फर्मों से मोटा कमीशन लेकर डीएमएफ मद के कार्य आवंटित कराए। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर टुटेजा के विरुद्ध शासकीय धन का दुरुपयोग, आपराधिक षड़यंत्र और भ्रष्ट आचरण जैसे गंभीर संज्ञेय अपराध प्रथम दृष्टया स्थापित पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- 25 लाख की सुपारी लेकर पार्षद के हत्या की रची साजिश, कोशिश नाकाम रही तो कर डाली 3 करोड़ की लूट, 7 गिरफ्तार

चार दिन की पूछताछ में टुटेजा से खुलेंगे कई राज

विशेष न्यायालय ने ईओडब्ल्यू की दलीलों को स्वीकार करते हुए आरोपी अनिल टुटेजा को पूछताछ के लिए चार दिनों की रिमांड पर सौंपा है। ब्यूरो अब रिमांड अवधि के दौरान टुटेजा से इस घोटाले के अन्य लाभार्थियों, सिंडिकेट के नेटवर्क और धन के लेन-देन के स्रोतों के बारे में कड़ी पूछताछ करेगा।

सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कुछ अन्य रसूखदारों पर भी गाज गिर सकती है। कहा जा रहा है कि पिछले दिनों इस प्रकरण में गिरफ्तार होटल कारोबारी सतपाल सिंह छाबड़ा से मिले पुख्ता सुबूत व इनपुट के आधार पर टुटेजा की गिरफ्तारी की गई है।