• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ACB की बड़ी कार्रवाई, विजय भाटिया को दिल्ली से हिरासत में लेकर रायपुर पहुंची टीम

छत्तीसगढ़ से बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले के मुख्य आरोपियों में से एक कारोबारी विजय भाटिया को दिल्ली स्थ...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 01 Jun 2025 11:29:40 AM (IST)Updated Date: Sun, 01 Jun 2025 11:35:43 AM (IST)
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ACB की बड़ी कार्रवाई, विजय भाटिया को दिल्ली से हिरासत में लेकर रायपुर पहुंची टीम

HighLights

  1. विजय भाटिया दिल्ली से हिरासत में
  2. आरोपियों के कई ठिकानों पर छापेमारी
  3. दस्तावेजों की जांच में जुटी एसीबी की टीम

नईदुनिया प्रतिनिधि,रायपुर: छत्तीसगढ़ में हुए बहुचर्चित 2000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले की जांच में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने इस घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक शराब कारोबारी विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। कारोबारी को फ्लाइट के जरिए रायपुर लाया जा रहा है, जहां पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली से गिरफ्तारी, रायपुर में पूछताछ की तैयारी

एसीबी की टीम ने रविवार सुबह दिल्ली स्थित विजय भाटिया के ठिकाने पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया जा रहा है। रायपुर पहुंचने पर ACB आरोपी से विस्तृत पूछताछ करेगी और मामले से जुड़े अहम सुराग इकट्ठा करने की कोशिश करेगी।


एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी

गिरफ्तारी के साथ ही ACB की अलग-अलग टीमों ने विजय भाटिया से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। रविवार सुबह से ही एजेंसी की टीमें दस्तावेजों की जांच और सबूत जुटाने में लगी हैं। बताया जा रहा है कि छापेमारी में ACB के 6 से अधिक वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:Supreme Court: 570 करोड़ के कोयला घोटाले के छह आरोपी को जमानत, मगर छोड़ना होगा छत्तीसगढ़

क्या है पूरा मामला?

छत्तीसगढ़ में हुए इस शराब घोटाले का आंकड़ा लगभग 2000 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। आरोप है कि राज्य में शराब के कारोबार से जुड़े कई लोगों ने मिलकर राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाया। मामले की जांच ACB द्वारा पिछले कई महीनों से की जा रही थी, और अब गिरफ्तारी के साथ जांच में एक नया मोड़ आया है।

यह भी पढ़ें: कर्मचारी 160 और गुड़ खा रहे हैं 400... छत्तीसगढ़ के श्यामा प्रसाद ताप विद्युत संयंत्र में सामने आया घोटाला

आगे की कार्रवाई

रायपुर लाने के बाद विजय भाटिया से पूछताछ के आधार पर ACB अन्य आरोपियों की भी पहचान और गिरफ्तारी की दिशा में आगे बढ़ सकती है। कानूनी प्रक्रिया के तहत कारोबारी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड की मांग की जा सकती है।