• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Phase 2 Polling : राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद में 60 फीसदी से ज्यादा मतदान

Chhattisgarh Lok Sabha Elections 2019 महासमुंद और कांकेर में पुरुषों की तुलना में महिला वोटरों की संख्या अधिक है।

By Sandeep Chourey Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Thu, 18 Apr 2019 06:48:19 AM (IST)Updated Date: Thu, 18 Apr 2019 06:03:48 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Chhattisgarh Phase 2 Polling : राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद में 60 फीसदी से ज्यादा मतदान

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में तीन लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों महासमुंद, राजनांदगांव और कांकेर में 60 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया है। हालांकि मतदान प्रतिशत का अंतिम आंकड़ा कुछ देर बार आएगा। इन तीनों सीटों पर 36 प्रत्याशी मैदान में हैं। महासमुंद और कांकेर में पुरुषों की तुलना में महिला वोटरों की संख्या अधिक थे। ऐसे में स्वाभाविक रुप से वहां महिलाएं भी प्रत्याशियों का भाग्य तय करेगीं। तृतीय लिंग के भी 66 वोटर हैं -

राजनांदगांव में 100 वर्षीय जमुना बाई ने मानपुर के बूथ क्रमांक 204 में मतदान किया।

naidunia_image

कवर्धा में बीजेपी प्रत्याशी संतोष पांडेय ने किया मतदान, पत्नी के साथ ली सेल्फी

बालोद के गुरूर ब्लाक में ग्राम पंचायत धारा के अंतर्गत ग्राम दियाबाती में उस वक्त बूथ में भीड़ लग गई, जब गांव का युवक धर्मेंद्र कुमार साहू दल्लीराजहरा से विवाह करने के उपरांत जब सुबह 7:00 बजे अपने गांव लौटा तो घर जाने से पहले वह सर्वप्रथम मतदान केंद्र पहुंचा और अपने मताधिकार का प्रयोग करने के उपरांत उसने गृह-प्रवेश किया।


naidunia_image

राजनादगांव जिले के ग्राम संबलपुर में बारात निकलने से पहले चार दूल्हों ने लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार में हिस्सा लेकर अपना मताधिकार का प्रयोग किया।

naidunia_image

छत्तीसगढ़ में तीनों लोकसभा सीटों राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद में 1 बजे तक 47.02 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

महासमुंद की 65 साल की बीमार बसंती बाई ने गजब का साहस दिखाते हुए पहले मतदान किया, फिर अस्पताल गई। वे फेफड़े में पानी भरने की बीमारी से जूझ रही है और उनका इलाज पिछले 1 माह से चल रहा है। बीती रात उनकी तबियत और खराब हो गई थी -

naidunia_image

धमतरी की ग्राम पंचायत श्यामतराई की 90 साल की बुजुर्ग मतदाता राधाबाई पाले ने गांव में बनाए गए मतदान केंद्र में वोट किया। राधाबाई ने बताया कि वह अब तक 11 बार लोकसभा चुनाव में मतदान कर चुकी है। उन्होंने कहा कि हर जिम्मेदार नागरिक को अपने वोट की कीमत जरूर पहचाननी चाहिए। शिक्षादान की तरह मत का दान भी बहुत बड़ा पुण्य का काम है।

naidunia_image

राजनांदगांव के मानपुर क्षेत्र के ग्राम ढब्बा और मेढा के बीच नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया, जिसमें आईटीबीपी के जवानों के घायल होने की सूचना है। कलेक्टर जेपी मौर्य ने बताया कि दहशत फैलाने की नीयत से ब्लास्ट किया गया। मानपुर के ही एक गांव में पेड़ काटकर रास्ता रोकने की कोशिश की भी खबर है। हालांकि ग्रामीण इसके बाद भी मतदान के लिए पहुंच रहे हैं।

धमतरी के ग्राम अरौद मे आधे घंटे से मतदान रुका हुआ है। वीवीपैट मशीन में खराबी आने के कारण मतदान रुक गया है। मतदाता नई मशीन आने का इंतजार कर रहे हैं। मशीन खराब होने के बावजूद मतदान केंद्र में डटे हुए हैं -

naidunia_image

रायगढ़ में चुनावी रैली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने 6 दशक में आदिवासी व ग्रामीणों के विकास के लिए कुछ नही किया, लेकिन मोदी ने सुनियोजित तरीके से काम किया। 7 करोड़ महिलाओं को गैस देकर धुंए से मुक्ति, 8 करोड़ घरों में टॉयलेट दिए, अब हमारी मां-बहनों को शौच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता है। अमित शाह ने कहा कि गरीब लोगों व ग्रामीणों को आयुष्मान योजना के फायदे देखते हुए कांग्रेस ने इस योजना को छत्तीसगढ़ में रोक दिया। छत्तीसगढ़ सरकार इस योजना में अड़ंगा डाल रही है। हमने राज्य के बजट को 6 हजार से 83 हजार करोड़ तक कर दिया। उन्होंने अपने भाषण में रमन सिंह को चावल वाले बाबा भी कहा। अमित शाह ने रमन सिंह के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में 56 हजार किलोमीटर सड़क बनाई। रायपुर में जो अटल नगर बनाया है, उसको देखने के लिए अब बाहर से लोग आ रहे हैं -

naidunia_image

धमतरी के डही सेक्टर के ग्राम सेंचुआ में दूल्हा मतदान करने पहुंचा -

naidunia_image

राजनांदगांव में बारात रवाना होने से पहले दूल्हा मतदान केंद्र पहुंचा और मतदान किया। ग्राम खडखड़ी के मनराखन पिता धनकु निर्मलकर की आज शादी है-

naidunia_image

चुनावी रैली के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रायगढ़ पहुंचे। कुछ देर में शुरू होगा भाषण -

naidunia_image


कांकेर सीट पर 11:00 बजे तक मतदान की स्थिति

विधानसभा कांकेर - 40.5 प्रतिशत

विधानसभा भानुप्रतापपुर - 31प्रतिशत

विधानसभा अंतागढ़ - 20 प्रतिशत

तीन विधानसभा का औसत मतदान - 30.5 प्रतिशत

कुल मतदान 7:00 बजे से 11:00 बजे तक - 42.8 प्रतिशत

महासमुंद में दुल्हन रूचि वर्मा ने किया अपने मत का प्रयोग। रुचि ने कहा कि कितने भी जरूरी काम हो, लोगो को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। दुल्हन रुचि अपनी सारी रश्मों को अधूरा छोड़ मतदान करने पहुंची। आज रूचि की शादी है।

naidunia_image

छत्तीसगढ़ में तीन लोकसभा क्षेत्रों कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव में 11:00 बजे तक 26.2 प्रतिशत मतदान हुआ।

राजनांदगांव के खैरागढ़ विधानसभा ते अमलीडीह खुर्द में मतदान केंद्र क्रमांक 219 में कड़ी धूप में लोग मतदान करने खड़े हैं -

naidunia_image

कांकेर में अपनी मां को व्हीलचेयर पर मतदान कराने ले जाते भानुप्रतापपुर के एक व्यवसाई -

naidunia_image

नक्सल प्रभावित क्षेत्र दुर्गुकोंडल में भारी मतदान, मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लंबी कतार लगी -

naidunia_image

महासमुंद के खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांग बूथ-19 बीकेबहरा में मधुमक्खी का हमला। दो मतदाता घायल। आधा घंटा बाधित मतदान हुआ। मधुमक्खियों के हमले के कारण मतदान केंद्र में भगदड़ मची। सुबह 8:30 बजे हुई घटना। घायलों को एंबुलेंस से बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा -

naidunia_image

जिला मुख्यालय बालोद में सुबह से ही मतदाताओं की लगी लंबी कतार तो वही प्रातः 9:00 बजे तक जिला मुख्यालय बालोद में 18 फीसदी, गुंडरदेही ब्लॉक में 19.3 फीसदी और डौंडीलोहारा ब्लॉक में 18.72 फीसदी मतदान हुआ है।

धमतरी विधायक रंजना साहू ने ग्राम बिरेतरा में मतदान किया -

naidunia_image

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के अंतागढ़ के मतदान केंद्र क्रमांक-186 में तैनात मतदानकर्मी सुकरू राम की हार्ट अटैक से मौत

महासमुंद में दूल्हा प्रदीप सिंह ठाकुर मतदान करने कतार में लगा -

naidunia_image

छत्‍तीसगढ में तीन सीटों कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में शादी से पहले और बाद में मतदान करने का सिलसिला चल रहा हैा सिहावा के मतदान केंद्र नंबर 181 में शादी के मंडप से आकर शांतनु यादव ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। डोंगरगांव में दुल्हन वोट डालने आई तो उधर कांकेर में देवीलाल शादी के बाद मतदान करने पहुंच गया।

naidunia_image

naidunia_image

कांकेर के पखांजूर में EVM खराबी से मतदान रूका। करीब एक घंटे तक मतदान चालू नहीं हो पाया। कांकेर के ही आमाबेड़ा क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार है।

कांकेर जिले में पहले 2 घंटे में सुबह 9:00 बजे तक 12.3 फीसदी मतदान हुआ है, जिसमें कांकेर विधानसभा क्षेत्र में 16 फीसदी मतदान, भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में 11.5 फीसदी मतदान, अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 9.8 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है।

छत्तीसगढ़ में तीनों संसदीय सीटों राजनांदगांव, कांकेर व महासमुंद में 9 बजे तक 10.42 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई।

राजनांदगांव में 7 से 9 बजे के बीच औसत 15.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने कहा कि आज राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर लोकसभा क्षेत्रों में हो रहे मतदान के दौरान सुबह सुबह जहां ईवीएम मशीन या वीवीपैट के खराब होने की सूचना मिली थी, उन स्थानों की मशीनें तत्काल ठीक कर दी गई है। सभी स्थानों पर अब मतदान शांतिपूर्वक और सुचारू ढंग से चल रहा है, फिलहाल कहीं पर कोई अवरोध की सूचना नहीं है।

महासमुंद कलेक्टर सुनील जैन ने मचेवा में मतदान किया, वहीं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने भी पत्नी के साथ पहुंचकर मतदान किया-

naidunia_image

naidunia_image

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने सीईओ कार्यालय में स्थापित राज्य नियंत्रण कक्ष से तीन लोकसभा क्षेत्रों में मतदान की कार्यवाही की मॉनिटरिंग का जायजा लिया -

naidunia_image

महासमुंद लोकसभा सीट के बिंद्रानवागढ इलाके के छह बूथों पर दोपहर तीन बजे तक ही होगा मतदान। नक्‍सल प्रभावित होने के कारण यहां सुरक्षा का भारी बंदोबस्‍त किया गया है। यहां सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हो चुका है।

कलेक्टर गरियाबंद श्याम धावड़े ने पत्नि के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया -

naidunia_image

कांकेर में सेल्फी प्वाइंट में मतदान के बाद सेल्फी लेता युवा मतदाता -

naidunia_image

महासमुंद के इमलीभाठा में एक घंटे तक EVM मशीन बंद रही। करीब सवा आठ बजे मतदान शुरू हुआ।

धमतरी में आदर्श मतदान केंद्र, जिसकी साज सजावट देखने लायक है -

naidunia_image

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस प्रत्याशी वीरेश ठाकुर ने किया मतदान -

naidunia_image

महासमुंद में मतदाता रवि साहू ने शादी की रस्म छोड़कर मतदान करने पहुंचे -

naidunia_image

कांकेर भाजपा जिला अध्यक्ष हलधर साहू ने किया मतदान

naidunia_image

महासमुंद में शिशु सदन में मतदाताओं के बच्चे संभाल रहीं आंगनबाड़ी सहायिकाएं

naidunia_image

राजनांदगांव में सुबह 8 बजे के बदले 7 बजे से शुरू कराया गया मतदान। चुनाव आयोग ने तेज गर्मी को देखते हुए एक घंटा पहले वोटिंग शुरू कराई गई।

कांकेर में मतदान केंद्र क्रमांक 68 प्राथमिक शाला कंकालीन पारा में ईवीएम मशीन में खराबी आने के कारण समय पर मतदान शुरू नहीं हो सका। एक मशीन के खराब होने के बाद दूसरी मशीन लगाई गई लेकिन वह भी खराब निकली। इसकी सूचना मतदान दल द्वारा उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। मतदाता मतदान शुरू होने के इंतजार में बैठे हुए हैं और बताया जा रहा है कि कुछ मतदाता बिना मतदान किए वापस भी लौट चुके हैं। वहीं शहर के संजय नगर वार्ड प्राथमिक शाला केंद्र क्रमांक 50 में ईवीएम मशीन में खराबी आने के कारण अब तक मतदान शुरू नहीं हो सका है।

naidunia_image

धमतरी के गोकुल मतदान केंद्र में मतदाताओं की लंबी कतार लगी है

naidunia_image

कांकेर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिहावा विधानसभा के रतावा व बिरनासिल्ली बूथों में ईवीएम में तकनीकी खराबी की खबर है। इसके अलावा शहर के ब्राह्मण पारा मतदान केंद्र क्रमांक146 में वोटिंग मशीन खराब होने पर इसे बदला गया। 20 मिनट तक वोटिंग बंद रही। यहां लगभग एक हजार मतदाता वोटिंग करते हैं।

कांकेर के शहरी क्षेत्र में मतदाताओं का उत्साह देखने लायक है। यहां कई मतदान केंद्रों पर मतदाता सुबह 5 बजे से वोट डालने के लिए लाइन में लगे हुए हैं - देखें वीडियो

राजनांदगांव में भी वोटिंग शुरू हो गई है। लोकसभा क्षेत्र के मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

महासमुंद सीट पर महिला मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है। देखें वीडियो -

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र का 171 सीमावर्ती मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील (नक्सल प्रभावित) है। ओडिशा सीमा से लगे इन बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीआरपीएफ की 43 कंपनियों की तैनाती के अलावा पहली बार कोबरा बटालियन की तैनाती कर सतत निगरानी की जा रही है।

naidunia_image

नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण कांकेर विधानसभा क्षेत्र में मतदान का समय सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक का रखा गया है सुरक्षा के मद्देनजर कुल 90 हजार पैरामिलेट्री फोर्स और पुलिस बल तैनात किया गया है। नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में अतिरिक्त बल लगाया गया है।

naidunia_image

तीनों लोकसभा सीटों के अंतर्गत आठ-आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इस तरह कुल 24 विधानसभा क्षेत्रों में नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील राजनांदगांव के मोहला-मानपुर, कांकेर के अंतागढ़, भानुप्रतापपुर व केशकाल और महासमुंद के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों कामरभौंदी, आमामोरा, ओढ, बड़ेगोबरा, सहबीनकछार व कोदोमाली में सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा।

सुरक्षा के मद्देनजर कुल 90 हजार पैरामिलेट्री फोर्स और पुलिस बल तैनात किया गया है। नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में अतिरिक्त बल लगाया गया है।

naidunia_image

ग्रामीण अंचल में दूरदराज के मतदाता सुबह छह बजे से ही बूथ तक पहुंचने लगे हैं। गर्मी का मौसम होने के कारण वे मताधिकार का प्रयोग जल्द से जल्द कर देश के प्रति अपने कर्तव्य पालन को उत्सुक हैं। महासमुंद संसदीय सीट से कुल 13, कांकेर से नौ व राजनांदगांव से 14 प्रत्याशी मैदान में हैं।

Chhattisgarh: Latest visuals from a polling station in Rajnandgaon. Voting on three parliamentary constituencies in the state for the second phase of elections will be held today. pic.twitter.com/dErU9a9bqx

— ANI (@ANI) 18 April 2019

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।