• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Mahtari Dulari Yojana: बच्‍चों के बैंक खाते में पहुंची स्कालरशिप, फीस अभी तक तय नहीं

Chhattisgarh Mahtari Dulari Yojana: छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के तहत 2,373 बच्चों के खातें में पहुंची स्कालरशिप।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Sat, 06 Nov 2021 12:05:00 PM (IST)Updated Date: Sat, 06 Nov 2021 12:05:34 PM (IST)
Chhattisgarh Mahtari Dulari Yojana: बच्‍चों के बैंक खाते में पहुंची स्कालरशिप, फीस अभी तक तय नहीं

Chhattisgarh Mahtari Dulari Yojana: रायपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। कोरोना महामारी में अपने मां-बाप को गंवाने वाले बच्चों को पढ़ाने-लिखाने की जिम्मेदारी सरकार निभा रही है। इसके लिए प्रदेश में महतारी दुलारी योजना चलाई जा रही है। राज्य सरकार ने कोरोना से मृत अभिभावक से बेसहारा हुए बच्चों के पठन-पाठन की पूरी जिम्मेदारी उठाने का फैसला लिया है।

इसके मद्देनजर रायपुर के 709 समेत प्रदेश 2,373 बच्चों के खातों में स्कालरशिप भेज दी गई है। हालांकि बच्चों के स्कूल फीस को लेकर अभी तक सरकार की ओर से कुछ भी तय नहीं हो पाया है। बतादें कि कोरोना महामारी के बाद बेसहारा हुए बच्चों के लिए अब उनका पढ़ाई खर्च निकालना मुश्किल हो गया है। ऐसे में सरकार की यह योजना कारगर साबित हो रही है।


इतनी भेजी है स्कालरशिप

छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के तहत सरकारी और निजी स्कूलों के 2,373 विद्यार्थियों को एक करोड़ 65 लाख 95 हजार रुपये की राशि का भुगतान स्कालरशिप के रूप में कर दिया गया है। योजना के तहत इन बच्चों के स्कूल फीस का भुगतान भी किया जाना है। इस योजना के तहत कक्षा पहली से कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को प्रति माह 500 रुपये और कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को एक हजार रुपये प्रतिमाह की दर से छात्रवृत्ति देने का प्राविधान है।

छात्रों को भेजी आनलाइन स्कालरशिप

रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी एएन बंजारा ने बताया कि जिले में सभी महतारी दुलारी योजना के बच्चों के खाते में स्कालरिशप पहुंच गई है। राज्य सरकार की योजना के तहत इनमें से कुछ बच्चों को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़ाया जा रहा है।