• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ramvichar Netam: छत्तीसगढ़ के मंत्री नेताम सड़क हादसे में घायल, ग्रीन कॉरिडोर से लाया गया रायपुर, CM साय मिलने पहुंचे

रायपुर-बेमेतरा मार्ग पर जेवरा गांव के पास छत्‍तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम की गाड़ी एक पिकअप वाहन से टकरा गई, जिससे मंत्री सहित उनके सहयोगी...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Fri, 22 Nov 2024 08:56:49 PM (IST)Updated Date: Sat, 23 Nov 2024 01:28:41 AM (IST)
Ramvichar Netam: छत्तीसगढ़ के मंत्री नेताम सड़क हादसे में घायल, ग्रीन कॉरिडोर से लाया गया रायपुर, CM साय मिलने पहुंचे
कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम एक सड़क हादसे में घायल

HighLights

  1. रायपुर-बेमेतरा मार्ग पर जेवरा गांव के पास दुर्घटना।
  2. मंत्री के साथ मौजूद अन्य साथी भी हादसे में घायल।
  3. सडक हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम (Ramvichar Netam) एक गंभीर सड़क हादसे में घायल हो गए। यह हादसा रायपुर-बेमेतरा मार्ग पर जेवरा गांव के पास हुआ, जब उनकी गाड़ी एक पिकअप वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मंत्री की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मंत्री नेताम और उनके सहयोगी धीरज सिंहदेव समेत अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, घटना के बाद मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर उनकी हालत का जायजा लिया।

घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लाया गया रायपुर

घटना के तुरंत बाद प्रशासन और एंबुलेंस सेवा सक्रिय हो गई। घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल पहुंचाया गया। मंत्री नेताम के हाथ और पैरों में चोटें आईं हैं, और हादसे के तुरंत बाद वे कुछ समय के लिए बेहोश हो गए थे। अस्पताल प्रशासन ने मंत्री और अन्य घायलों को 72 घंटे की निगरानी में रखा है।naidunia_image


नेताम की हालत खतरे से बाहर

मंत्री नेताम की कलाई में फ्रैक्चर है, और उनके माथे पर सूजन आ गई है। ड्राइवर धनंजय को सर्वाइकल चोटें आईं हैं, और वह फिलहाल ICU में भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अगले 72 घंटे बेहद अहम होंगे। हालांकि नेताम की हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद बेमेतरा कलेक्टर और एसपी तुरंत घटनास्थल पहुंचे और घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था की।

गलत दिशा से आ रही पिकअप ने मारी टक्‍कर

हादसा तब हुआ जब मंत्री नेताम की गाड़ी, पायलट गाड़ी के पीछे चल रही थी। एक मोड़ पर गलत दिशा से आ रही मालवाहक पिकअप ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। गाड़ी में मंत्री के साथ उनके पीएसओ, ड्राइवर और धीरज सिंहदेव मौजूद थे। मंत्री आगे की सीट पर बैठे थे।naidunia_image

मुख्यमंत्री साय सहित मंत्री और भाजपा नेताओं ने की प्रार्थना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्री नेताम के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा, "कैबिनेट के वरिष्ठ सदस्य श्री रामविचार नेताम जी के हादसे की खबर बेहद दुखद है। प्रभु श्रीराम से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"