
00- नगर निगम टीम की कार्रवाई, फूड जोन, ऑइनॉक्स थिएटर समेत किचन में खुली स्वच्छता की पोल
00- अब सभी मॉल, थिएटर, रेस्टोरेंट की होगी जांच
रायपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
चमचमता अंबुजा मॉल। आम जनता को मुहैया कराई जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता बरकरार रखने के लिए नगर निगम की जांच टीम ने छापा मारा तो मॉल की किचन में गंदगी मिली। फूड जोन, ऑइनॉक्स थिएटर समेत जिन स्थानों पर खाद्य सामग्री मिलती है, वहां भी यही हाल मिला। मौके पर ही टीम ने मॉल संचालकों पर 35 हजार रुपऐ का जुर्माना कर दिया।
नगर निगम अब मॉल, थिएटर, रेस्टोरेंट, होटल जैसे प्रतिष्ठानों में आम जनता को मुहैया करवाई जा रही खाद्य सामग्रियों की जांच कर रहा है। किचन से लेकर डिस्प्ले और टेबल तक पहुंचने तक स्वच्छता मानकों का पालन हो रहा है या नहीं, इसके लिए नगर आयुक्त रजत बसंल के आदेश पर गठित कमेटी ने जांच शुरू कर दी हैं। जोन 2 कार्यपालन अभियंता विनोद देवांगन, उप अभियंता आशुतोष सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी बरोन बंजारे, मुख्यालय से अफसर निशिकांत वर्मा, आभाष मिश्रा की संयुक्त टीम ने अंबुजा मॉल में छापा मारा ।
टीम सूत्रों मुताबिक इस मॉल के फूड जोन, ऑइनॉक्स थिएटर समेत किचन में गंदगी मिली थी, जिस पर 35 हजार रुपए जुर्माना किया गया है। साथ ही संचालक को साफ-सफाई रखने की हिदायत दी गई है,अगर भविष्य में दोबारा ऐसी व्यवस्था मिलती है तो जुर्माना के साथ-साथ नियमानुसार अन्य कार्रवाई भी होगी। टीम सूत्रों ने बताया कि शहर के अन्य मॉल आदि में भी शीघ्र ऐसी कार्रवाई होगी।
10प्रशांत गुप्ता...03 संजीव
समय रात 8बजकर 20मिनट पर