• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh News: राज्‍य के नगरीय निकायों में बढ़ेंगी मूलभूत सुविधाएं, 112 करोड़ रुपये स्वीकृत

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगाें की सुविधाओं के लिए विकास कार्य में गति लाने के लिए कहा।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Wed, 10 Nov 2021 03:05:00 PM (IST)Updated Date: Wed, 10 Nov 2021 02:26:34 PM (IST)
Chhattisgarh News: राज्‍य के नगरीय निकायों में बढ़ेंगी मूलभूत सुविधाएं, 112 करोड़ रुपये स्वीकृत

Chhattisgarh News: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के रहवासियों को बिजली, पानी, सड़क, सामुदायिक भवन, उद्यान सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्‍ध कराने के साथ नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में सुविधाओं को बढ़ाने सीएम भूपेश बघेल ने नई पहल की है।

  • नगरीय निकायों में विकास कार्यों के लिए 112 करोड़ रुपये स्वीकृत

जनसामान्य से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर नगरीय प्रशासन और विकास विभाग ने भिलाई-चरोदा, रिसाली, बीरगांव सहित अन्य नगरीय निकायों के लिए कुल 112 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।


सीएम बघेल नेतृत्व में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग नगरीय निकायों का कायाकल्प करने में जुटा है। स्वच्छ शहर, सुंदर और स्मार्ट शहर बनाने के साथ गली मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट के माध्यम से अंधेरा दूर कर हर जगह नई रोशनी बिखेरी जा रही है। आम नागरिकों की जरूरतों के अनुरूप सड़कों को चौड़ा ही नहीं बल्कि पार्किंग के साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

स्वीकृत राशि में नगर पालिक निगम बीरगांव नगर पालिक निगम भिलाई, नगर पालिक निगम रिसाली के लिए 10.10 करोड़ रुपये, नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा हेतु 39 करोड़ रुपये और नगर पालिका परिषद जामुल, खैरागढ़, सारंगढ़, बैकुण्ठपुर एवम शिवपुर चरचा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ प्रति निकाय के मान से कुल 25 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी तरह नगर पंचायत मारो, कोटा, भैरमगढ़, भोपालपटनम, नरहरपुर एवं प्रेमनगर को 3 करोड़ प्रति निकाय के मान से 18 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।