• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh News: इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभ पटेल को याद करेगी छत्‍तीसगढ़ सरकार

Chhattisgarh News: 31 अक्टूबर को प्रदर्शनी के साथ गोष्ठी का होगा आयोजन, केंद्रीय मंत्रियों के साथ सोनिया और राहुल को भेजा जाएगा न्योता।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Mon, 25 Oct 2021 04:05:00 PM (IST)Updated Date: Mon, 25 Oct 2021 03:47:48 PM (IST)
Chhattisgarh News: इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभ पटेल को याद करेगी छत्‍तीसगढ़ सरकार

Chhattisgarh News: रायपुर (राज्य ब्यूरो)। छत्‍तीसगढ़ राज्य सरकार इस बार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर 31 अक्टूबर को बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

अफसरों ने बताया कि 31 अक्टूबर को रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी और पूर्व उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित फोटो प्रदर्शनी, संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इंदिरा गांधी पर बनाई गई डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही भजन संध्या भी आयोजित की जाएगी। वहीं, राज्य स्थापना दिवस एक नवंबर को राज्य अलंकरण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न् क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को 33 अलंकरण सम्मान प्रदान किए जाएंगे।


इस बैठक में मंत्री ताम्रध्‍वज साहू, मोहम्मद अकबर, अमरजीत भगत, डा. शिवकुमार डहरिया, उमेश पटेल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के एसीएस सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, सचिव अन्बलगन पी., जनसंपर्क सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा, आइजी आनंद छाबड़ा, संचालक संस्कृति विवेक आचार्य, पर्यटन मंडल के एमडी यशवंत कुमार, कलेक्टर रायपुर सौरभ कुमार और एसपी प्रशांत अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्रियों के साथ सोनिया और राहुल को भेजा जाएगा न्योता

प्रदेश में 28 अक्टूबर से शुरू हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका वाड्रा के साथ आला नेताओं को भी न्योता भेजा जाएगा। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्रियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित करने की तैयारी है। इसके लिए राज्य के मंत्रियों को दिल्ली भेजने की योजना है।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार 2019 में हुए पहले आदिवासी नृत्य महोत्सव के उद्घाटन में राहुल गांधी शामिल हुए थे। इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ राहुल गांधी ही उद्घाटन या समापन कार्यक्रम में आ सकते हैं। हालांकि चर्चा इस बात की भी है कि राज्य स्थापना दिवस के मौके पर होने वाले अलंकरण समारोह के लिए भी सोनिया गांधी और राहुल गांधी को आमंत्रित करने की तैयारी चल रही है।