• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh News: नैतिक मूल्यों की अवहेलना से पैदा हुईं अनेक समस्याएं : सीएम

Chhattisgarh News: लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला ने कहा- नैतिक मूल्यों की शिक्षा देकर युवाओं को देश के विकास में साझीदार बनाना बड़ी चुनौती।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Mon, 23 Aug 2021 05:05:00 PM (IST)Updated Date: Mon, 23 Aug 2021 05:05:45 PM (IST)
Chhattisgarh News: नैतिक मूल्यों की अवहेलना से पैदा हुईं अनेक समस्याएं : सीएम

Chhattisgarh News: रायपुर ( नईदुनिया प्रतिनिधि )। छत्‍तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रक्षाबंधन पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित यू-ट्यूब पर आनलाइन वेबिनार में कहा कि समाज में जितनी भी समस्याएं हैं , वह सभी किसी न किसी नैतिक मूल्य की अवहेलना के कारण ही पैदा हुई हैं। आज ऐसे समाज का निर्माण करने की जरूरत है जिसमें हरेक व्यक्ति जीवन में नैतिक मूल्यों को धारण किए हुए हो। समाज में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो कि नियमों का उल्लंघन करने में ही अपनी शान समझते हैं। वर्तमान समय में नियमों का पालन करने के लिए आन्दोलन करने की जरूरत है। ऐसे समय पर ब्रह्माकुमारी संस्थान जैसे नैतिक मूल्यों की शिक्षा देने वाली संस्थाओं की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान कोविड-१९ के दौरान हमेशा अपने को परमात्मा की छत्रछाया में सुरक्षित समझें। किसी भी प्रकार के व्यर्थ एवं हीन विचारों को मन में न आने दें।

बहनों की रक्षा करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश में प्रति वर्ष सभी बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं लेकिन उसके बाद भी बहनें असुरक्षित क्यों हैं? लोग अपनी बहन की रक्षा तो चाहते हैं लेकिन दूसरों की बहन की रक्षा को अपना दायित्व नहीं समझते। इससे स्पष्ट है कि वह इस त्यौहार को रस्मी तौर पर मनाते हैं। रक्षाबन्धन हमें मन वचन कर्म से पवित्रता को अपनाने का सन्देश देता है।


नई दिल्ली से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि देश के विकास के लिए जाति, धर्म और समाज से उपर उठकर नैतिक मूल्यों को अपनाकर आगे बढऩे में सभी की भागीदारी जरूरी है। यह जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की नहीं होती। इस दिशा में ब्रह्माकुमारी जैसी संस्थाओं का प्रयास सराहनीय है। यह संस्था न सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में बल्कि आदिवासी और जनजातीय क्षेत्रों में भी अच्छा काम कर रही है।

naidunia_image

लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला ने कहा कि इस समय नैतिक मूल्यों का तेजी से पतन हो रहा है। युवा पीढ़ी को नैतिकता, सत्यता, निष्ठा और अहिंसा जैसे मूलभूत गुणों की शिक्षा देना बहुत ही आवश्यक है। युवा देश की बहुमूल्य सम्पत्ति होते हैं और हम सौभाग्यशाली हैं कि विश्व में हमारा देश युवाओं का देश है। इनकी उर्जा को सही दिशा में राष्ट्रहित में लगाने की जरूरत है। नैतिक मूल्यों की शिक्षा देकर उन्हें देश के विकास में साझीदार बनाना बहुत बड़ी चुनौती है।

ब्रह्माकुमारी संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका ब्रह्माकुमारी जयन्ती दीदी ने कहा कि राजयोग मेडिटेशन से हमारे अन्दर नैतिक मूल्यों को धारण करने की शक्ति मिलती है। आध्यात्मिकता को अपनाए बिना जीवन में नैतिकता नहीं आ सकती। काम ,क्रोध ,लोभ ,मोह और अहंकार आदि मनोविकार हमें तो दुखी करते ही हैं साथ ही दूसरों को भी कष्ट पहुंचाते हैं। इन विकारों से बचने के लिए स्वयं को आत्मा और परमात्मा की सन्तान समझें तो हमारे कर्मों में श्रेष्ठता आ जाएगी।

naidunia_image

ओम शान्ति रिट्रीट सेन्टर नई दिल्ली की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने कहा कि रक्षाबन्धन का अभिप्राय शारीरिक रक्षा नहीं है। इसके पीछे छिपे गहरे अर्थ को समझने की जरूरत है। भाई अगर विदेश में रहता हो या छोटा हो तो वह भला अपनी बहन की रक्षा कैसे कर सकेगा? ब्राह्मण भी रक्षासूत्र बाँधते हैं इससे स्पष्ट है कि यह त्यौहार सिर्फ भाई-बहन तक ही सीमित नहीं है। अहमदाबाद से युवा प्रभाग की उपाध्यक्ष ब्रह्माकुमारी चन्द्रिका दीदी ने कहा कि वर्तमान समय समाज में भौतिकता, प्रतिस्पर्धा और अनैतिकता का माहौल है। ऐसे समय पर केवल नैतिक मूल्यों द्वारा ही हमारी रक्षा हो सकती है। आत्म विश्वास हमारे व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। नियम और संयम उसमें और निखार लाते हैं। हमें समय के महत्व को जानकर उसे सही ढंग से उपयोग करना सीखना होगा।

शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर रायपुर की निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने कहा कि नैतिक मूल्यों के पतन का मुख्य कारण काम क्रोध लोभ मोह और अहंकार है। संसार को सुखमय बनाने के लिए नैतिक और आध्यात्मिक मूल्य जरूरी हैं। इस समय परमपिता परमात्मा हमें गीता ज्ञान और राजयोग की शिक्षा देकर पांच विकारों से हमारी रक्षा करते हैं। उन्होंने कमेन्ट्री के माध्यम से राजयोग मेडिटेशन के द्वारा शान्ति का अनुभव भी कराया। इस अवसर पर स्थानीय गायक स्वप्निल कुशतर्पण तथा कु. शारदा नाथ ने राखी पर स्वरचित गीत गाकर भाव विभोर कर दिया। साथ ही नगर के बाल कलाकारों ने शानदार मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वेबीनार का संचालन ब्रह्माकुमारी रूचिका बहन ने किया।