• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh News: बेमेतरा में देर रात भीषण सड़क हादसा, वाहनों की टक्‍कर में 9 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

बेमेतरा में देर रात भीषण सड़क हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Mon, 29 Apr 2024 07:00:07 AM (IST)Updated Date: Mon, 29 Apr 2024 11:39:33 AM (IST)
Chhattisgarh News: बेमेतरा में देर रात भीषण सड़क हादसा, वाहनों की टक्‍कर में 9 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

HighLights

  1. छत्‍तीसगढ़ के बेमेतरा क्षेत्र में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ
  2. प्रारंभिक तौर पर 8 लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है।
  3. हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।

रायपुर, बेमेतरा। छत्‍तीसगढ़ के बेमेतरा क्षेत्र में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें प्रारंभिक तौर पर 9 लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है। बताया जाता है कि दो वाहनों की टक्‍कर से यह दुर्घटना हुई। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में तीन बच्‍चे भी हैं। हादसा रात करीब 10 बजे हुआ।

#WATCH रायपुर: बेमेतरा दुर्घटना परछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "बेमेतरा में सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मृत्यु हुई है। हम संवेदना व्यक्त करते हैं...सरकार द्वारा उनको मुआवजा दिया जाएगा..." pic.twitter.com/9bNja0afs4

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2024

View this post on Instagram

A post shared by Nai Dunia (@nai_dunia)

#WATCH छत्तीसगढ़: भाजपा विधायक दीपेश साहू ने कहा, "हमारे विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ी दर्दनाक घटना हुई है...हादसा रात के समय में हुआ है...सूचना मिलने पर मैं तत्काल जिला अस्पताल पहुंचा हूं। कुछ लोगों को रायपुर AIIMS भी भेजा गया है। मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।" https://t.co/brWF5TBZFo pic.twitter.com/BIJX9myxMl

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2024

naidunia_image


#WATCH | Chhattisgarh | BJP MLA Dipesh Sahu visited the district hospital and met the injured.

Death toll in Bemetara accident rises to 9 and 23 are injured who have been shifted to the hospital for treatment: Ranveer Sharma, Collector Bemetara https://t.co/LPbRRsRQbP pic.twitter.com/2ISZXF0llu

— ANI (@ANI) April 29, 2024

बेमेतरा कलेक्‍टर रणवीर शर्मा के अनुसार इस हादसे में 9 लोगों की जान गई है जबकि 23 लोग घायल हुए हैं। उनके अनुसार घायलों को उपचार के लिए अस्‍पताल में भेजा गया है।

Chhattisgarh | Death toll in Bemetara accident rises to 9

9 people died and 23 are injured and have been shifted to the hospital for treatment: Ranveer Sharma, Collector Bemetara https://t.co/MyiVmMm68l

— ANI (@ANI) April 29, 2024

naidunia_image

#WATCH छत्तीसगढ़: बेमेतरा में दो वाहनों की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। (28.04) pic.twitter.com/7jaHajdegA

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2024

हादसे में 12 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मौके पर ही आठ लोगों ने दम तोड़ दिया।

naidunia_image

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार माजदा वाहन और बोलोरो पिकअप वाहन की जबरदस्त टक्कर हुई। जानकारी मिली है कि पिकअप वाहन में 20 लोग सवार थे। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। छठी कार्यक्रम से वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। हादसा बेमेतरा कठिया पेट्रोल पंप के पास हुआ।

naidunia_image

दुर्घटना की सूचना के बाद बेमेतरा के विधायक दीपक साहू, कलेक्‍टर रणवीर शर्मा और पुलिस अधीक्षक रामकृष्‍ण साहू जिला अस्‍पताल पहुंच गए थे।

घायलों के नाम

(1) निशा यादव पिता जफला यादव बालिका उम्र 12 साल

(2) मालती यादव पति विश्राम साहू महिला उम्र 38वर्ष

(3) डिंपल पति राजेश साहू उम्र बालिका 13वर्ष

(4)कविता पति तिजराम साहू महिला 40वर्ष

(5)सुकिया बाई पति रमेश देवांगन महिला 40वर्ष

(6)दुखिया बाई पति रामनाथ यादव महिला 45वर्ष

(7)हेमलता साहू पिता डुलेस्वर साहू बालिका 14वर्ष

(8) रेणुका साहू पति राजेंद्र साहू बालिका 14वर्ष

(9)उर्मिला बाई पति सुशील साहू महिला उम्र 50वर्ष

(10) उषा साहू पति संजय साहू महिला उम्र42वर्ष

(11) प्रेमु साहू पिता भीखम साहू पुरुष 36वर्ष

(12) लोकेश साहू पुरुष 20 वर्ष

(13) सुनीता साहू महिला 50 वर्ष

(14) रत्ना साहू महिला 50 वर्ष

(15) पूर्णिमा साहू बालिका 8वर्ष

(16) दीपिका साहू बालिका 12 वर्ष

(17) लोकपाल साहू बालक 12 वर्ष

,(18) पुन्नी यादव महिला 60 वर्ष

(19) अहिल्या बाई महिला 55 साल

(20) रामेश्वरी साहू महिला 28 वर्ष

(21) सोनबती महिला 60 वर्ष

(22) अज्ञात महिला 55 वर्ष

(23 )अज्ञात महिला 50 वर्ष

जिला अस्पताल बेमेतरा में मृतकों के नाम

(1) भूरी निषाद महिला 50 वर्ष

(2) नीरा साहू महिला 55 वर्ष

(3) गीता साहू महिला 60 वर्ष

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमगा में मृतकों के नाम

(4) अग्निया साहू पति हगरु साहू महिला 60 वर्ष

(5) मधु साहू पिता दिलीप साहू बालिका 5 वर्ष

(6) खुशबू साहू पति दिलीप साहू महिला 39 वर्ष

(7) रिकेश निषाद बालक 6 वर्ष

(8) ट्विंकल निषाद बालिका 6 वर्ष

(9) रतन साहू 50 वर्ष रायपुर रेफर के दौरान हुई मौत।

सीएम ने हादसे पर जताया शोक

सड़क दुर्घटना में हुई 9 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक जताया है। घायलों के बेहतर इलाज के उन्होंने निर्देश दे दिए हैं। सीएम ने हैंडल x पर लिखा है कि बेमेतरा-सिमगा सीमा क्षेत्र के पास कठिया गांव में हुई सड़क दुर्घटना में बेमेतरा के पथर्रा गांव के कुछ लोगों के निधन एवं 20 लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए हैं। मृतकों के परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।