• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh: पत्नी की प्रेम कहानी सुन प्रेमी से शादी कराने ले गया पति, मौके पर मुकरा आशिक, हुई जेल

छत्तीसगढ़ में एक पति अपनी पत्नी की प्रेम कथा सुनकर बाकायदा उसके प्रेमी से शादी कराने के लिए तैयार हो गया। दोनों परिवार से बात कर अपने रिश्ते को तोड़ा ...और पढ़ें

By Aditya KumarEdited By: Aditya Kumar
Publish Date: Wed, 28 May 2025 08:30:15 PM (IST)Updated Date: Thu, 29 May 2025 09:50:14 AM (IST)
Chhattisgarh: पत्नी की प्रेम कहानी सुन प्रेमी से शादी कराने ले गया पति, मौके पर मुकरा आशिक, हुई जेल
पत्नी की प्रेम कथा सुन, प्रेमी से शादी कराने ले गया पति

HighLights

  1. पत्नी ने सच्चाई जान पति दोनों की शादी के लिए राजी हुआ।
  2. शादी का झांसा देकर प्रेमी तीन साल यौन शोषण करता रहा।
  3. लेकिन थाने में महिला को छोड़कर आरोपित फरार हो गया।

जितेंद्र निर्मलकर, नईदुनिया, रायपुर। रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की प्रेम कहानी सुनने के बाद उसे उसके प्रेमी से शादी कराने का फैसला किया। पति ने न केवल प्रेमी से बात की, बल्कि समाज के बीच जाकर उनकी शादी के लिए भी सबको राजी कर लिया।

लेकिन जैसे ही पत्नी अपने पति से अलग होकर प्रेमी के साथ रहने पहुंची, प्रेमी शादी से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता वापस अपने पति के पास लौटी और मंगलवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपित दीपक वर्मा को पुलिस ने जेल भेज दिया।


शादी के चार दिन बाद ही फोन और मैसेज करने लगा

युवती की शादी इसी साल मई में दुर्ग जिले में हुई थी। शादी के महज चार दिन बाद ही आरोपित दीपक ने नवविवाहिता को फोन और मैसेज करना शुरू कर दिया था। जब पति को इस बात का पता चला तो उसने अपनी पत्नी से बात की। पत्नी ने अपने पिछले संबंधों की पूरी सच्चाई पति को बता दी।

रीति-रिवाजों के अनुसार पति-पत्नी अलग हो गए

इस पर पति ने महिला के प्रेमी दीपक से फोन पर बात की। दीपक ने स्वीकार किया कि उसके और युवती के बीच तीन साल से शारीरिक संबंध थे और वह महिला को अपने साथ रखने के लिए राजी हो गया। इसके बाद पति ने पत्नी के मायके और ससुराल वालों के बीच एक सामाजिक बैठक बुलाई, जहां सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार दोनों पति-पत्नी अलग हो गए।

विवाह विच्छेद होने के बाद दीपक के आश्वासन पर महिला अपने मायके आ गई। लेकिन इसके बाद दीपक वर्मा ने महिला से बातचीत करना बंद कर दिया और शादी से भी मुकर गया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपित लगातार महिला को बरगलाता रहा

आरोपित दीपक वर्मा महिला को लगातार फोन और मैसेज कर बरगलाता रहा था। वह महिला को उसके पति से संबंध बनाने से भी मना करता था और उसे भरोसा दिलाता था कि वह उसका आखिर तक साथ देगा।

महिला भी उसके झांसे में आ गई और उसके साथ जाने के लिए तैयार हो गई। सात जन्मों का साथ देने की कसमें खाने वाला आरोपित दीपक वर्मा आखिर में महिला को थाने में छोड़कर फरार हो गया। अब महिला अपने मायके में रह रही है।

इसे भी पढ़ें... Cyber Scam Online Trading: अधिक मुनाफे के लालच में फंसा व्यवसायी, गंवाए साढ़े 41 लाख