• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh News: ड्राइवर की पिटाई के आरोप में हटाए गए नारायणपुर एसपी उदय किरण

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर उदय को पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Tue, 19 Oct 2021 03:42:02 PM (IST)Updated Date: Tue, 19 Oct 2021 03:42:01 PM (IST)
Chhattisgarh News: ड्राइवर की पिटाई के आरोप में हटाए गए नारायणपुर एसपी उदय किरण

Chhattisgarh News: रायपुर (राज्य ब्यूरो)। अपने ही वाहन चालक (ड्राइवर) की पिटाई के आरोपों से घिरे आइपीएस (2015) उदय किरण को नारायणपुर एसपी के पद से हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर उदय को पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है। उनके स्थान पर गिरजाशंकर जायसवाल (2010) को नारायणपुर का एसपी बनाया गया है। जायसवाल अभी मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात हैं।

बता दें कि जब यह घटना सामने आई तक मुख्यमंत्री बघेल बस्तर में ही थे। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने बस्तर रेंज आइजी सुंदरराज पी. से इस पर तत्काल रिपोर्ट तलब की थी। अफसरों के अनुसार देर शाम आइजी की रिपोर्ट मिलते ही उदय को हटा दिया गया।


मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि पुलिस अधिकारियों से अपेक्षा होती है कि वे अपराधियों से सख्त व्यवहार करें। अमर्यादित होकर मातहत कर्मचारी के साथ मारपीट करना क्षमा योग्य नहीं है। असंयमित व्यवहार करने वाले नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक को हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विवेक शुक्ला संभालेंगे सीएम सुरक्षा

उदय किरण के साथ सरकार ने दो और आइपीएस का तबादला किया है। इनमें सीएम सुरक्षा में तैनात जायसवाल और विवेक शुक्ला (2012) शामिल हैं। शुक्ला को मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी वे पीएचक्यू में एआइजी कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

महीनेभर में ही पाठ्य पुस्तक निगम से हटे राणा

राज्य पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक राजेश सिंह राणा को राज्य शैक्षिक एवं अनुसाधान परिषद का प्रबंध संचालक बनाया गया है। राणा को करीब महीनेभर पहले ही उन्हें पाठ्य पुस्तक निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। डी. राहुल वेंकट को उप सचिव व ओएसडी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पदस्थ किया गया है। वेंटक अभी स्वास्थ्य विभाग में ओएसडी के साथ मिशन संचालक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।