• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Open School: 10वीं-12वीं में जब तक पास नहीं होंगे तो मिलेंगे नौ अवसर

Chhattisgarh Open School: 10वीं-12वीं मुख्य और अवसर परीक्षा वर्ष 2022 भी पहले की तरह ही आफलाइन होगी।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Sat, 06 Nov 2021 04:07:57 PM (IST)Updated Date: Sat, 06 Nov 2021 04:07:57 PM (IST)
Chhattisgarh Open School: 10वीं-12वीं में जब तक पास नहीं होंगे तो मिलेंगे नौ अवसर

Chhattisgarh Open School: रायपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। कोरोना जैसी महामारी से अब प्रदेश में महामारी से राहत है। ऐसे में इस साल छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की ओर से आयोजित 10वीं-12वीं मुख्य और अवसर परीक्षा वर्ष 2022 भी पहले की तरह ही आफलाइन होगी। मुख्य परीक्षा समेत परीक्षा उत्तीर्ण नहीं होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा पास करने के लिए नौ अवसर मिलेगा।

आने वाली परीक्षा के लिए राज्य ओापन स्कूल की ओर प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। प्रवेश की अंतिम सूची 15 नवंबर, 2021 तक निर्धारित है। छात्र-छात्राएं अपने जिले में निर्धारित अध्ययन केंद्रों से परीक्षा आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं।


10वीं में प्रवेश के लिए यह है शर्तें

ओपन स्कूल से 10वीं पास करने के लिए पहले प्रवेश लेना होगा। इ सके लिए परीक्षार्थी कसे 9वीं की परीक्षा पास होना चाहिए। या फिर किसी बोर्ड से 10वीं कक्षा अनुत्तीर्ण होने पर भी 10वीं में प्रवेश ले सकते हैं। वे विद्यार्थी जो कि एक जनवरी 2022 की स्थिति में 14 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं वह परीक्षा में भाग ले सकते हैं। यहां न्यूनतम आयु 14 वर्ष निर्धारित है लेकिन अधिकतम उम्र सीमा के लिए कोई बंधन नहीं है।

12वीं में प्रवेश के लिए यह है पात्रता

राज्य ओपन स्कूल की 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने के लिए पात्रता निर्धारित की गई है। यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए जो 10वीं बोर्ड की परीक्षा या उससे समतुल्य कोई परीक्षा राज्य ओपन स्कूल रायपुर अथवा किसी अन्य बोर्ड से उत्तीर्ण कर चुके हों या 12वीं की परीक्षा अनुत्तीर्ण हों। इस तरह ये विद्यार्थी अपना दाखिला लेकर आगे की पढ़ाई आसानी से कर सकते हैं।