• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Panchayat Chunav 2025 Voting: नक्सल प्रभावित इलाकों के ग्रामीणों में खत्म हुआ डर, गांव की सरकार चुनने किया मतदान

CG Panchayat Chunav 2025 Voting: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में आज 53 ब्लाकों में मतदान हुआ। इसके लिए 9,873 मतदान केंद्र बनाए ग...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 17 Feb 2025 06:44:00 AM (IST)Updated Date: Mon, 17 Feb 2025 02:54:52 PM (IST)
Chhattisgarh Panchayat Chunav 2025 Voting: नक्सल प्रभावित इलाकों के ग्रामीणों में खत्म हुआ डर, गांव की सरकार चुनने किया मतदान
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में हुआ मतदान।

HighLights

  1. 60,203 उम्मीदवार पंच के लिए चुनाव मैदान में थे।
  2. 14, 646 उम्मीदवार सरंपच के लिए लड़े चुनाव।
  3. 4587 उम्मीदवार जनपद पंचायत सदस्य के चुनाव में।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर(Chhattisgarh Panchayat Chunav 2025 Voting)। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण के लिए आज मतदान हुआ। 53 ब्लाकों की पंचायतों के लिए 57 लाख 99 हजार 660 मतदाता ग्राम सरकार चुनने के लिए मतदान किया। मंगलवार को इसका परिणाम घोषित हो जाएगा। नक्सली इलाकों में भी ग्रामीणों में अब बिना डरे मतदान करने पहुंच रहे हैं।

सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर तीन बजे तक चला। वहीं, बस्तर संभाग में सुबह 6.45 शुरू हुआ मतदान दो बजे तक मतदान चला। नगरीय निकाय के विपरित ग्राम सरकार के लिए मत पत्रों के माध्यम से चुनाव हो रहे हैं।


दुर्ग जिले में पंचायत चुनाव : मतदान केंद्रों में बढ़ने लगी भीड़

दुर्ग जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण में दुर्ग ब्लाक के 72 पंचायतों में मतदान चल रहा है। मतदान सुबह सात बजे से प्रारंभ हुआ है। सुबह के समय मतदान केद्रों में भीड़ थोड़ी कम रही। लेकिन अब धीरे-धीरे सभी केंद्रों में भीड़ बढ़ने लगी है।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहले दो घंटे में औसत 12.64 प्रतिशत ही मतदान हो पाया था। वहीं 11 बजे तक औसत 28.12 प्रतिशत मतदान होना बताया जा रहा है। कुल 162846 मतदाताओं में से 45785 मतदाता अब तक वोट डाल चुके हैं।

नक्सल प्रभावित इलाकों में विशेष सुरक्षा के बीच मतदान

naidunia_image

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से रविवार को मतपत्रों को लेकर मतदान कर्मियों को केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया था। प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाकों में विशेष सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया। साथ ही मतदान कराने वाले कर्मचारियों को हेलीकॉप्टर से भेजा गया है।

पहले चरण के लिए 9873 मतदान केंद्र बनाए गए। पंच के लिए 60,203, सरपंच के लिए 14,646, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 4587 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 702 प्रत्याशी मैदान में रहे।

naidunia_image

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पहले चरण के मतदान में प्रदेश के सबसे ज्यादा मतदाता बिलासपुर जिला के मस्तूरी ब्लाक में दो लाख 79 हजार 007 हैं। इसके बाद रायपुर के आरंग ब्लाक में दो लाख 23 हजार 644 मतदाता हैं।

ये हैं बैलट पेपर के रंग

  • जिला पंचायत सदस्य - गुलाबी
  • जनपद पंचायत सदस्य - पीला
  • सरपंच - नीला
  • पंच - सफेद

पंच-सरपंच की 620 सीटों के लिए किसी ने नहीं भरा नामांकन

छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में पंच-सरपंच की 620 सीटों पर किसी ने नामांकन नहीं किया है। इसमें पंच की 587 और सरपंच की 40 सीटें हैं। पंच की 71917 और सरपंच की 432 सीटों पर केवल एक व्यक्ति ने नामांकन किया है। इन सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति है।

naidunia_image

पंच के 160161 पदों के लिए 190601, सरपंच पदों के 11671 सीटों के लिए 44801, जनपद पंचायत सदस्य के 2973 पदों के लिए 12587 और जिला पंचायत के 433 सदस्यों के लिए 2114 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरण में

naidunia_image

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरण में कराए जा रहे हैं। सोमवार के बाद दूसरे चरण का मतदान 20 फरवरी और तीसरे चरण का 23 फरवरी को होंगे। त्रिस्तरीय पंचायत अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के 433, जनपद पंचायत सदस्य के 2973, ग्राम पंचायत (सरपंच) के 11,671 व वार्ड (पंच) के 1 लाख 60 हजार 161 सहित कुल 1 लाख 75 हजार 258 पदों के लिए तीन चरणों में निर्वाचन संपन्न हो रहे हैं।

naidunia_image

इसमें 78 लाख 20 हजार 202 पुरूष, 79 लाख 92 हजार 184 महिला और 194 अन्य मतदाता सहित कुल एक करोड़ 58 लाख 12 हजार 580 मतदाता मतदान करेंगे। पंचायत चुनाव के लिए कुल मतदान केंद्र 31,041 बनाए गए हैं। इसमें 7,128 संवेदनशील व 2,161 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं।

पहले चरण में यहां हुआ मतदान

मस्तूरी, गौरेला, मुंगेली, बम्हनीडीह, अकलतरा, जैजैपुर, कोरबा, कलतरा, रायगढ़, पुसौर, बरमकेला, सूरजपुर, भैयाथान, कुसमी, राजपुर, शंकरगढ़, अंबिकापुर, लखनपुर, उदयपुर, सोनहत, खड़गवां, बगीचा, आरंग, अभनपुर, भाटापारा, सिमगा, गरियाबंद, मैनपुर, बसना, सरायपाली, धमतरी, मगरलोड, बेमेतरा, नवागढ़, दुर्ग. डौंडीलोहारा, डौंडी, राजनांदगांव, छुईखदान, मानपुर, कवर्धा, सहसपुर-लोहारा, कोंडागांव, जगदलपुर, दरभा, नारायणपुर, कांकेर, चारामा, नरहरपुर, दंतेवाड़ा, गीदम, सुकमा और बीजापुर।

naidunia_image

दूसरे चरण में 43 खंड शामिल

बिल्हा, पेंड्रा, लोरमी, नवागड़, मालखरौदा, पोड़ी- उपरोड़ा, खरसिया, धरमजयगढ़, बिलाईगढ़, रामानुजगंज, प्रेमनगर,बलरामपुर, सीतापुर, मैनपाट, मनेंद्रगढ़, जशपुर, मनोरा, दुलदुला, कुनकुरी, धरसीवां, तिल्दा नेवरा, कसडोल, छुरा, पिथौरा, बागबहरा, कुरुद, पाटन, बालोद, छुरिया, खैरागढ़, मोहला, बोड़ला, पंडरिया, फरसगांव, माकड़ी, बस्तर, लोहंडीगुड़ा, भानूप्रतापुर, दुर्गकोंदल, कटेकल्याण, छिंदगढ़, भोपालपट्टनम व ऊसूर।

तीसरे चरण में 50 खंड शामिल

कोटा, तखतपुर, मारवाही, पथरिया, बलौदा, पामगढ़, सक्ती, डभरा, कटघोरा, पाली, तुमनार, लैलूंगा, घरघोड़ा, सारंगड़, ओड़गी, प्रतापपुर, वाड्रफनगर, रामचंद्रपुर, लुंड्रा, बतौली, बैकुछंपुर, भरतपुर, फरसगांव, कांसाबेल, पत्थलगांव, बलौदाबाजार, पलारी, फिगेश्वर, देवभोग, महासमुंद, नगरी, बेरला, साजा, धमधा, गुरुर, गुंडरदेही, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, अंबागढ़ चौकी, केशकाल, बड़े राजपुर, बास्तानार, बकावंड, तोकापाल, ओरछा, अंतागड़, कोयलीबेड़ा, कुआकोंडा, कोंटा व भैरमगढ़।