• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Police Bharti 2024: छत्‍तीसगढ़ पुलिस में डेढ़ हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया कब से होगी शुरू

CG Police Bharti 2024: पुलिस विभाग में डेढ़ हजार से अधिक अलग-अलग पदों पर भर्ती होना है। भर्ती प्रक्रिया आचार संहिता हटने के बाद शुरू होने की संभावना ह...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Wed, 22 May 2024 11:17:16 AM (IST)Updated Date: Wed, 22 May 2024 11:19:37 AM (IST)
CG Police Bharti 2024: छत्‍तीसगढ़ पुलिस में डेढ़ हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया कब से होगी शुरू

HighLights

  1. छत्‍तीसगढ़ पुलिस भर्ती में जून से आवेदन प्रक्रिया संभव
  2. एसआइ, एएसआइ और प्रधान आरक्षकों के पदों पर होगी भर्ती

CG Police Bharti 2024: नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। पुलिस विभाग में डेढ़ हजार से अधिक अलग-अलग पदों पर भर्ती होना है। भर्ती प्रक्रिया आचार संहिता हटने के बाद शुरू होने की संभावना है। इसमें एसआइ, एएसआइ, प्रधान आरक्षक और आरक्षक के पदों पर भर्ती की जाएगी। इनके अलावा तकनीकी पोस्ट भी है। तकनीकी का उपयोग कर हो रही साइबर घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस विभाग ज्यादा ध्यान दे रहा है।

इस वजह से प्रदेश में नए साइबर क्राइम कार्यालय खोलने का प्रस्ताव है। राजनांदगांव, रायगढ़, जगदलपुर और जशपुर में चार नए उप पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम कार्यालय खोले जाएंगे। इनमें प्रतिनियुक्ति और नई भर्तियों के आधार पर 25 से ज्यादा पद भरे जाएंगे।naidunia_image


वहीं दूसरी ओर चार जिले जैसे रायगढ़, राजनांदगांव, कोरबा और कवर्धा में भी नए साइबर थाने बनाए जाएंगे। हर थाने में नए स्टाफ की भर्तियां होगी। साइबर थानों में एसआइ के 12, एएसआइ और प्रधान आरक्षक के 20-20 और आरक्षक के 96 से अधिक पदों पर वैकेंसी निकलने की संभावना है।

इसी तरह पांच जिले, राजनांदगांव, कबीरधाम, रायगढ़, जगदलपुर और जशपुर में नए महिला थाने बनाए जाएंगे, जिसके लिए 300 से अधिक पदों पर भर्तियां होगी। इनमें निरीक्षक के पांच, एसआइ के 10, एएसआइ के 20, प्रधान आरक्षक के 45 और आरक्षक के 220 से अधिक पोस्ट पर वैकेंसी निकाली जाएगी। यही नहीं छत्तीसगढ़ पुलिस अश्ववाहनी में भी 50 पदों पर नई भर्तियां निकालने की तैयारी है। इसमें पशु चिकित्सक, प्लाटून कमांडर, सहायक प्लाटून कमांडर, आरक्षक, प्रधान आरक्षक जैसे पद भी रहेंगे।naidunia_image

डायल 112 में रहेंगे सबसे ज्यादा पद

पुलिस विभाग डायल 112 में सबसे ज्यादा पदों पर भर्ती होना है। जानकारी के मुताबिक एक हजार से ज्यादा पदों पर नई भर्ती होनी है। जिसमें ग्राउंड ड्यूटी के अलावा तकनीकी पद भी रहेंगे। प्रधान आरक्षक ग्राउंड ड्यूटी के 140 से ज्यादा पोस्ट पर वैकेंसी निकलेगी।

वहीं सात सौ से ज्यादा ग्राउंड ड्यूटी आरक्षक के पद भी निकाले जाने है। आरक्षक दूरसंचार के सौ पद भी रहेंगे। पुलिस विभाग की ओर से शारीरिक योग्यता या दक्षता परीक्षा ली जाएगी। जबकि लिखित परीक्षा व्यापमं से होने की संभावना है। वहीं कुछ पोस्ट प्रतिनियुक्ति और प्रमोशन के आधार पर भी भरे जाएंगे।