• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Police Transfer: 10 थानों के टीआइ के अलावा 86 हवलदार, 556 आरक्षकों को भी बदला गया

Chhattisgarh Police Transfer: 12 टीआइ के तबादले किए। वहीं, 86 हवलदार और 556 आरक्षकों को भी दूसरे थानों में भेजा गया।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Tue, 09 Nov 2021 09:54:10 AM (IST)Updated Date: Tue, 09 Nov 2021 09:54:10 AM (IST)
Chhattisgarh Police Transfer: 10 थानों के टीआइ के अलावा 86 हवलदार, 556 आरक्षकों को भी बदला गया

Chhattisgarh Police Transfer: रायपुर (नईदुनिया)। रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने थाना स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। 10 थानों के टीआइ बदलने के साथ ही लंबे समय से एक ही थानों में पदस्थ हवलदार और आरक्षकों को भी दूसरे थानों में पदस्थ किया गया है। एसपी ने सोमवार को इसका आदेश जारी किया। 12 टीआई के तबादले किए। वहीं, 86 हवलदार और 556 आरक्षकों को भी दूसरे थानों में भेजा गया।

आदेश के तहत टीआई शरदा चंद्रा को तिल्दा नेवरा से माना, दुर्गेश रावटे तो माना से गंज, विजय यादव को गंज से अजाक, कविता धुर्वे को अजाक से महिला थाना, ममता अली शर्मा को महिला थाने से देवेंद्र नगर, राजेश देवदास को देवेंद्र नगर थाने से ट्रैफिक, मोहसिन खान को कोतवाली से तिल्दा नेवरा, बोधन साहू को अभनपुर से गोबरा नवापारा, असफाक अहमद अंसारी को गोबरा नवापारा से अभनुर, लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल को मौदहापारा से ट्रैफिक में थाना प्रभारी बनाया गया है। ट्रैफिक में पदस्थ टीआई गौतम गावड़े को कोतवाली और नितेश ठाकुर को मौदहापारा की जिम्मेदारी दी गई है।


वैक्सीन परिवहन के लिए वैक्सीन वैन की समस्या

देश में टीकाकरण अभियान के राज्य वैक्सीन भंडारण के पास वैक्सीन वैन नहीं है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डाक्टर वीआर भगत ने बताया कि अविभाजीत मध्यप्रदेश के समय से वैक्सीन परिवहन के लिए एक वैक्सीन वैन विभाग के पास उपलब्ध थी। छत्तीसगढ़ अलग होने के बाद यही वैक्सीन वैन अब तक चल रही थी। काफी पुराना होने की वजह से अब यह कंडम हालत में है। इसके चलते कोरोना वैक्सीन बड़ी संख्या में आने पर एयरपोर्ट से उसका एकसाथ परिवहन कर भंडारण कक्ष तक लाने में समस्या आ रही है।

छोटे वाहन की मदद से कम संख्या में वैक्सीन कई खेप में लाना पड़ता है। कई बार घंटों इसलिए लग जा रहे हैं। डाक्टर भगत ने बताया कि वाहन को बनवाने में खर्च इतना आ जाएगा कि उससे बेहतर है नई वाहन खरीद कर लें। लेकिन इसके लिए बजट विभाग से ही स्वीकृत होनी है। ऐसे में वैक्सीन वैन खरीदने के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है। लेकिन अब तक इसके लिए विभाग से स्वीकृति नहीं मिली है।