• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video Chhattisgarh Political News: छत्तीसगढ़ में सीएम पद की सियासत, 15 कांग्रेस विधायकों का दिल्ली में डेरा

Video Chhattisgarh Political News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थन में दिल्ली पहुंचे विधायक, प्रदेश प्रभारी पुनिया से करेंगे मुलाकात।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Wed, 29 Sep 2021 04:43:32 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Sep 2021 04:43:32 PM (IST)
Video Chhattisgarh Political News: छत्तीसगढ़ में सीएम पद की सियासत, 15 कांग्रेस विधायकों का दिल्ली में डेरा

Video Chhattisgarh Political News: रायपुर, राज्य ब्यूरो। पंजाब कांग्रेस की राजनीति में मची उथल-पुथल के बीच छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री का हल्ला तेज हो गया है। दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन और कांग्रेस आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद करीब 15 दिन शांत रहे विधायक फिर सक्रिय हो गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थन में करीब 15 विधायक दिल्ली पहुंचे हैं। ये विधायक प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से मुलाकात करेंगे और प्रदेश में मुख्यमंत्री को बदलने की चर्चा पर विराम लगाने की मांग करेंगे। इन विधायकों का नेतृत्व रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह कर रहे हैं।

बृहस्पत ने नईदुनिया से चर्चा में कहा कि कुछ विधायक छत्तीसगढ़ सदन और कुछ विधायक होटल में रुके हैं। विधायक प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से मुलाकात करेंगे और प्रदेश की राजनीतिक स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। बृहस्पत ने कहा कि पहले भी कांग्रेस के 60 विधायकों ने लिखित और मौखिक रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में समर्थन दिया है।


आलाकमान को विधायकों ने अपने निर्णय के बारे में बताया है। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल टीएस सिंहदेव का नाम लिए बिना बृहस्पत ने कहा कि किसी एक व्यक्ति को खुश करने के लिए कांग्रेस के 70 विधायकों का भविष्य दांव पर नहीं लगाया जा सकता है। कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री बघेल के समर्थन में विधायकों से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था, जिसमें तीन मंत्रियों को छोड़कर करीब 52 विधायकों ने हस्ताक्षर करके सहमति दी है।

दिल्ली में क्या हो रहा देखने गए होंगे विधायक: सिंहदेव

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने विधायकों के दिल्ली जाने के सवाल पर कहा कि यह प्रजातंत्र है और कांग्रेस एक खुला मंच है। शीर्ष नेतृत्व लोगों को मुलाकात का समय देते हैं। इन विधायकों को अगर समय दिया गया होगा तो मुलाकात होगी। सिंहदेव ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि छत्तीसगढ़ की राजनीति को लेकर क्या चर्चाएं थी। इसमें छिपने-छिपाने की कोई बात नहीं है।

एक बदलाव की बात थी, होगी या नहीं होगी यह बाद की बात है, लेकिन वह बात खुल गई है। पिछली बार जब विधायक दिल्ली गए थे तो इस बात पर चर्चा हो गई थी। हो सकता है कि विधायक अपनी बात रखने गए हों। दिल्ली में क्या हो रहा है, वह देखने गए हों।