• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Political News: रमन सरकार के 15 साल ओबीसी की उपेक्षा से भरे रहे: कांग्रेस

Chhattisgarh Political News: कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रमुख बोले- भाजपा पिछड़े वर्ग हित की सिर्फ बात करती है।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Tue, 17 Aug 2021 10:40:00 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Aug 2021 10:40:26 AM (IST)
Chhattisgarh Political News: रमन सरकार के 15 साल ओबीसी की उपेक्षा से भरे रहे: कांग्रेस

Chhattisgarh Political News: रायपुर। नईदुनिया, राज्य ब्यूरो, छत्‍तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रमुख कृष्ण कुमार यादव ने पिछड़ा वर्ग को लेकर भाजपा द्वारा दिए गए बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का पिछड़ों के हित की बात करना सिर्फ ढोंग है। कांग्रेस इन वर्गों के लिए काम करती है। भाजपा पिछड़े वर्ग हित की सिर्फ बात करती है। सार्वजनिक संस्थानों में पिछड़े और अति पिछड़े लोगों को आरक्षण व्यवस्था के माध्यम से जो नौकरी प्राप्त होती थी, अब उन्हीं सार्वजनिक संस्थानों को केंद्र सरकार द्वारा बेचा जा रहा है। इसकी वजह से आरक्षण का लाभ अब इन वंचित समुदाय को नहीं मिलेगा। यह भाजपा का चाल और चरित्र है। वर्ष 2004 में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी, तब पूर्व सीएम डा. रमन सिंह को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री घोषित करने वाली भाजपा पिछड़ों के हितैषी होने का दिखावा बंद करें।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आयी तब कांग्रेस पार्टी ने पिछड़े वर्ग के भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री घोषित किया। सीएम बघेल ने पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की थी, जिसके खिलाफ भाजपा ने अपने समर्थकों से हाई कोर्ट में याचिका दायर करवाई है। लोकसभा सदस्य, राज्यसभा सदस्य, विधानसभा सदस्य, निगम मंडल में पिछड़ा वर्ग का प्रतिनिधित्व कांग्रेस सरकार में भाजपा से ज्यादा है। रमन सरकार के 15 साल में सबसे ज्यादा ओबीसी वर्ग की उपेक्षा हुई। उनके हित में बात कर उन्‍हें छला गया है। यह सब भाजपा का सिर्फ ढाेंग है, जिससे ओबीसी वर्ग को कोई फायदा नहीं होने वाला।