• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Politics: तीन दिन के चिंतन शिविर में पुरंदेश्वरी के बयान पर सीएम बघेल ने किया पलटवार

Chhattisgarh Politics: कांग्रेस बोली- कांग्रेस से नफरत और दिलों में घृणा आ गई सामने, पुरंदेश्वरी ने किया छत्तीसगढ़ का अपमान।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Thu, 02 Sep 2021 10:05:00 PM (IST)Updated Date: Fri, 03 Sep 2021 09:51:15 AM (IST)
Chhattisgarh Politics: तीन दिन के चिंतन शिविर में पुरंदेश्वरी के बयान पर सीएम बघेल ने किया पलटवार

Chhattisgarh Politics: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सधे अंदाज में निशाना साधा। अमरकंटक और पेंड्रा की यात्रा से गुस्र्वार शाम को रायपुर पहुंचे बघेल ने कहा कि पुरंदेश्वरी जब हमारे साथ थीं तो ठीक थी, लेकिन अब उनको क्या हो गया है, जो इस तरह की स्तरहीन बात कर रही हैं। भाजपा में जाने के बाद उनकी मानसिक स्थिति इस स्तर पर उतर आई है। तीन दिन के चिंतन शिविर में उनके दिमाग से सिर्फ थूक ही निकला। बघेल ने कहा कि हमें ऐसी उम्मीद नहीं थी।

पुरंदेश्वरी हम लोगों के साथ थीं, अर्जुन सिंह के साथ राज्यमंत्री थीं, तब तो ठीक-ठाक थीं। उनको यह सोचना चाहिए कि यदि आसमान पर थूकोगे तो खुद के चेहरे पर ही गिरता है। उधर, कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि डी पुरंदेश्वरी के यह बोल बेहद स्तरहीन है। साफ तौर पर नजर आ रहा है कि वो कांग्रेस से कितनी नफरत करती हैं। उन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ अपमान किया है।


राहुल के छत्तीसगढ़ आने से डरती है भाजपा

मुख्यमंत्री बघेल ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे को लेकर भाजपा के आरोपों का भी जवाब दिया। भाजपा ने आरोप लगाया था कि राहुल के नाम पर कांग्रेस सरकार अपने मंत्रियों और विधायकों को बरगला रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ऐसे आरोप लगाती है, क्योंकि उनको चिंता है कि राहुल के आने से यहां कांग्रेस मजबूत होगी। राहुल के छत्तीसगढ़ आने से भाजपा डरती है। हम अपने नेता को कब बुलाएंगे, ये हम देखेंगे।