• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

सीजीपीएससी की अंतिम चयन प्रक्रिया पर ब्रेक: इंटरव्यू से पहले स्थगित हुआ दस्तावेज सत्यापन, कारण बताया अपरिहार्य

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत 265 पदों के लिए 20 सितंबर से प्रस्तावित दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार को अपरिहार्य कारणों ...और पढ़ें

By Vakesh SahuEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 06:12:45 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 06:14:37 PM (IST)
सीजीपीएससी की अंतिम चयन प्रक्रिया पर ब्रेक: इंटरव्यू से पहले स्थगित हुआ दस्तावेज सत्यापन, कारण बताया अपरिहार्य
सीजीपीएससी चयन प्रक्रिया की प्रतीकात्मक तस्वीर। अर्काइव

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा साक्षात्कार स्थगित किया
  2. बीस सितंबर से एक अक्टूबर तक होने थे दस्तावेज सत्यापन व इंटरव्यू
  3. छह सौ आठ अभ्यर्थियों को नई परीक्षा तारीख का इंतजार करना होगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की राज्य सेवा परीक्षा-2025 की अंतिम चयन प्रक्रिया पर आयोग ने रोक लगा दी है। प्रशासनिक कारणों के चलते साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है, जिससे परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की धड़कनें बढ़ गई हैं।

आयोग के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत विभिन्न विभागों के 265 पदों पर अंतिम चयन के लिए 20 सितंबर से एक अक्टूबर तक दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार आयोजित किए जाने थे। मुख्य परीक्षा के परिणामों के आधार पर कुल 608 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हित किया गया था। लेकिन अचानक आए इस स्थगन आदेश के बाद अब इन सभी 608 अभ्यर्थियों को नई तारीखों का इंतजार करना होगा। आयोग ने फिलहाल स्थगन के पीछे केवल ‘अपरिहार्य कारण’ का हवाला दिया है और नई तिथियां बाद में जारी करने की बात कही है।


भर्ती प्रक्रिया और पदों का विवरण

आपको बता दें कि राज्य सेवा परीक्षा-2025 के जरिए राज्य के 20 विभिन्न विभागों की सेवाओं में कुल 265 पदों पर भर्ती की जानी है। प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा का आयोजन छह से नौ जून 2026 तक किया गया था। मुख्य परीक्षा के परिणामों के बाद ही साक्षात्कार के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई थी।

चयन संख्या को लेकर पहले भी उठा था विवाद

साक्षात्कार प्रक्रिया से पहले ही 608 अभ्यर्थियों के चयन का यह मामला सुर्खियों में आ चुका था। कांग्रेस पार्टी और अभ्यर्थियों के एक वर्ग ने नियमों को लेकर सवाल उठाए थे। उनका तर्क था कि विज्ञापित 265 पदों के तीन गुना यानी लगभग 795 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाना चाहिए था। हालांकि, इस पर आयोग ने स्पष्ट किया था कि प्रत्येक प्रश्न-पत्र में निर्धारित न्यूनतम अर्हकारी अंक प्राप्त न कर पाने के कारण 795 के बजाय केवल 608 अभ्यर्थी ही पात्रता के दायरे में आ सके हैं। बहरहाल, अब सबकी नजरें आयोग के अगले आधिकारिक आदेश और नई तारीखों की घोषणा पर टिकी हुई हैं।