Chhattisgarh Sahu Samaj: छत्तीसगढ़ में साहू समाज की एकता से ही सरकार में मिली भागीदारी
Chhattisgarh Sahu Samaj: निगम मंडल, बोर्ड, आयोग में नियुक्त पदाधिकारियों का किया गया सम्मान। ...और पढ़ें
By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Tue, 27 Jul 2021 02:08:56 PM (IST)Updated Date: Tue, 27 Jul 2021 02:08:56 PM (IST)
साहू समाज के पदाधिकारियों काे सम्मानित करते अतिथि। रायपुर। (नईदुनिया प्रतिनिधि)। Chhattisgarh Sahu Samaj: विविध निगम मंडलों, बोर्ड और आयोग में साहू समाज के सदस्यों को प्रतिनिधित्व दिए जाने पर प्रदेश साहू समाज के लोगों में खुशी की लहर छाई है। समाज के लोगों का कहना है कि प्रदेशभर में साहू समाज ने अपनी विशेष छवि बनाई है। सामाजिक एकता का ही परिणाम है कि समाज के सदस्यों को मंत्रीमंडल में और विधायक, पार्षद, निगम मंडल, बोर्ड आदि में पर्याप्त स्थान मिला है।
प्रदेश साहू समाज ने विविध मंडलों में प्रतिनिधित्व मिलने पर सदस्यों का सम्मान किया। इस मौके पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि जो भी पदाधिकारी बनाए गए हैं वो अपने कार्यकाल में ऐसा ऐतिहासिक कार्य करके दिखाएं, जिससे न सिर्फ उनकी बल्कि पूरे समाज की एक पहचान और आदर्श बन जाए। हमेशा अपने नेतृत्व पर विश्वास रखें। समाज से जुड़ी कोई भी बातों को सार्वजनिक न करें बल्कि समाज के बीच रखें ताकि समाज या समाज से जुड़े किसी व्यक्ति की छवि धुमिल न हो सके।
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कौशल स्वर्णबेर ने कहा कि प्रदेश साहू संघ के महिला, किसान, चिकित्सा और साहित्य कला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की ओर से आयोजित साहू समाज के निगम-मंडल, बोर्ड और आयोग में नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान समारोह का आयोजन टिकरापारा स्थित साहू समाज के प्रदेश कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कि समाज के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने कहा कि हम सभी समाज में मिल जुलकर चलें, सामाजिक समरसता को चुनें क्योंकि यह समाज की एकजुटता का ही परिणाम है। शासन ने हमें इतनी महत्त्वपूर्ण जिम्म्मेदारी सौंपी है। सभा को मोतीलाल साहू, विपिन साहू, डॉ बिहारीलाल साहू, शांतनु साहू और संदीप साहू, ममता साहू, थानेश्वर साहू ने भी संबोधित किया थे।
इनका हुआ सम्मान
सम्मान समारोह में विपिन साहू ( अध्यक्ष दुग्ध संघ ), संदीप साहू ( अध्यक्ष- तेलघानी बोर्ड ), चित्रलेखा साहू ( उपाध्यक्ष पर्यटन मंडल ),पुरुषोत्तम साहू ( सदस्य गौ सेवा आयोग ), तुलसी साहू ( सदस्य राज्य महिला आयोग ), झुमुकलाल साहू ( सदस्य श्रम कल्याण बोर्ड ), अजय साहू ( सदस्य गृह निर्माण मंडल ), अंबालिका साहू ( सदस्य श्रम कल्याण मंडल ) मुकेश साहू ( सदस्य आरडीए ), विजय साहू ( सदस्य क्रेडा ), डेरहा राम साहू ( सदस्य कृषक कल्याण परिषद ) जगदीश दीपक साहू ( सदस्य कृषक कल्याण परिषद ) अश्विनी साहू ( अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग ) काे सम्मािनत किया गया।
साहित्यिक कृतियों का हुआ विमोचन
इस दौरान साहित्यकार मनीराम साहू 'मितान' की कृति 'महाप्रसाद' और जगदीश 'हीरा' साहू की वीडियो सीडी- 'कर्म चालीसा' का विमोचन भी किया गया।