• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर अक्षत, तिलक, रामायण से राममय होगा छत्‍तीसगढ़

Ram Mandir Pran Pratishtha: लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ भाजपा का बेड़ा पार रामजी करेंगे। 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे श्रीराम मंदिर के प्राण...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sun, 07 Jan 2024 09:36:39 AM (IST)Updated Date: Sun, 07 Jan 2024 09:36:39 AM (IST)
Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर अक्षत, तिलक, रामायण से राममय होगा छत्‍तीसगढ़
चंद्रखुरी में स्थित भगवान श्रीराम के ननिहाल में बना प्रवेश द्वार। l फाइल फोटो

HighLights

  1. राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर छत्‍तीसगढ़ में उत्सव की तैयारी l
  2. 90 विस क्षेत्रों में भाजपा कराएगी धार्मिक अनुष्ठान l
  3. भाजपा के सभी मोर्चों-प्रकोष्ठों को दी गई जिम्मेदारी l

रायपुर (राज्य ब्यूरो)। Ram Mandir Pran Pratishtha: लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ भाजपा का बेड़ा पार रामजी करेंगे। 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर भाजपा प्रदेशभर में उत्सव मनाएगी। भाजपा पार्टी ने प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में धार्मिक अनुष्ठान कराने के साथ ही राम मंदिर के दर्शन करने जाने वाले लोगों को सुविधा मुहैया कराने, प्रदेश के गांवों की गली-मोहल्लों में स्थापित राम मंदिरों में एक साथ दीप प्रज्ज्वलित कराने, जगह-जगह रामायण का पाठ कराने की योजना बनाई है। इसके लिए सभी मोर्चों -प्रकोष्ठों को जिम्मेदारी दे दी है। शुक्रवार को राजधानी के जैनम भवन में हुई भाजपा की राज्य स्तरीय बैठक में लोकसभा चुनाव और अयोध्या में श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर प्रदेश में कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया गया है।

हमारे के लिए सौभाग्य की बात: विजय शर्मा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम लला की स्थापना हो रही है। हमारे सामने प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है। न जाने कितनी पीढ़ियां गुजर गईं जो चाहती थीं कि अयोध्या में रामलला स्थापित हों और भाजपा वह पार्टी है जो कि अपने लक्ष्य को पीढ़ियां गुजरने के बाद भी पूरा करती है।


गांव-गांव में रामलला पर लगेगी चौपाल

रामलला की चर्चा गांव-गांव तक होगी। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने बताया कि गांव में चौपाल कराएंगे। इसमें हम अयोध्या में होने जा रहे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से लेकर केंद्र और राज्य की योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराएंगे।

प्रदेशभर की महिलाएं करेंगी रामायण पाठ

प्रदेश की तमाम महिला मंडली को एकत्रित किया जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने बताया कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन रामायण मंडली की बहने रामायण पाठ करेंगी। भगवान राम पर आधारित रंगोली और दीप प्रज्ज्वलित करके दीवाली मनाएंगे।

श्रद्धालुओं का ढोल नगाड़े से स्वागत

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मारकंडेय ने कहा कि भगवान श्रीराम मंदिर के दर्शन करने वालों श्रद्धालुओं को ढोल नगाड़े, तिलक और फूल माला के साथ स्वागत करके भेजा जाएगा। भाजपा घर-घर यह बताएगी कि कैसे पार्टी का योगदान राम मंदिर का सपना साकार करने में रहा है।

भाजयुमो करेगा अक्षत वितरण, जन-जन तक पहुंचेंगे: रवि भगत

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचेंगे और लोगों को भगवान श्रीराम के मंदिरों में 22 जनवरी को धार्मिक अनुष्ठान करने और इनमें शामिल होने का न्यौता देंगे। प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बताया कि भाजयुमो के कार्यकर्ता घर-घर जाकर अक्षत का वितरण करेंगे। सभी एक साथ राम मंदिर नहीं जा सकते हैं इसलिए प्रदेश के राम मंदिरों में भजन कीर्तन, भंडारा कराया जाएगा। प्रदेश के एक हजार पदाधिकारी और कार्यकर्ता अक्षत वितरण करेंगे।

किसने किया विरोध यह भी बताएंगे

पार्टी सूत्रों के अनुसार इस दौरान राम मंदिर बनाने का विरोध करने वाले राजनीतिक दल और नेताओं के बारे में भी लोगों को अवगत कराया जाएगा। पार्टी चाहती है कि लोकसभा चुनाव तक देशभर में पार्टी कार्यकर्ता लोगों तक यह संदेश पहुंचाएं। पार्टी बुकलेट भी छापने की रणनीति बनी है।