• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

वल्लभाचार्य की जन्मस्थली चंपारण्य में 73 करोड़ से बनेगा आध्यात्मिक पर्यटन का नया केंद्र, पर्यटन मंत्रालय से मिली अनुमति

महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य की जन्मस्थली चंपारण्य को राष्ट्रीय स्तर का आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की योजना है। 15 एकड़ में बनने वाले इस श्री वल्लभाच...और पढ़ें

By Vakesh SahuEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 06:17:49 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 06:19:34 PM (IST)
वल्लभाचार्य की जन्मस्थली चंपारण्य में 73 करोड़ से बनेगा आध्यात्मिक पर्यटन का नया केंद्र, पर्यटन मंत्रालय से मिली अनुमति
सुसज्जित चंपारण्य परिसर। अर्काइव

HighLights

  1. चंपारण्य में बनेगा राष्ट्रीय स्तर का पर्यटन केंद्र
  2. 73 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी
  3. 18 महीने में परियोजना पूरी करने की तैयारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य की जन्मस्थली चंपारण्य को राष्ट्रीय स्तर के भव्य आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे चंपारण्य में लगभग 73.42 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित 'श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू काम्प्लेक्स' के निर्माण को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की केंद्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (सीएसएमसी) से आधिकारिक मंजूरी मिल चुकी है।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना का क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा किया जाएगा और इसे आगामी 18 महीनों की तय समयसीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

आधुनिक सुविधाओं से सजेगा परिसर

लगभग 15 एकड़ क्षेत्र में विस्तारित काॅम्प्लेक्स में चंपारण्य की प्राचीन आध्यात्मिक विरासत को आधुनिक पर्यटन सुविधाओं के साथ जोड़ा जाएगा। प्रस्तावित परिसर में महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य के जीवन और दर्शन से जुड़ी अमूल्य विरासत को दर्शाने के लिए आधुनिक म्यूजियम और इंटरप्रिटेशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा।


ये सुविधाएं भी होंगी एक छत के नीचे

इसके अतिरिक्त, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए कथा ग्राउंड, ओपन एयर थिएटर, वेलनेस एवं मेडिटेशन सेंटर, मल्टीपर्पज हॉल, आवास, डॉरमेटरी, रेस्टोरेंट और वेंडर शॉप्स जैसी तमाम सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

प्राकृतिक और धार्मिक परिसंपत्तियों का विकास

इस परियोजना के नए निर्माण के साथ ही मौजूदा धार्मिक एवं प्राकृतिक परिसंपत्तियों का कायाकल्प किया जाएगा। यज्ञ कुंड, जल कुंड का उन्नयन, स्थानीय तालाबों का विकास, सुंदर दिव्य पाथवे, कवर्ड पाथवे, आधुनिक पार्किंग व्यवस्था, स्पष्ट साइनेज और आकर्षक लैंडस्केपिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी इस योजना का मुख्य हिस्सा हैं।

डीपीआर तैयार, निविदा की ओर कदम

परियोजना की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) पहले ही तैयार की जा चुकी है और केंद्र से हरी झंडी मिलने के बाद अब जल्द ही इसकी निविदा (टेंडर) प्रक्रिया शुरू करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

पर्यटन को मिल रही नई गति

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि चंपारण्य हमारी प्राचीन संस्कृति का केंद्र है और इसे आधुनिक पर्यटक सुविधाओं से लैस करना राज्य के पर्यटन मानचित्र को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाएगा। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड भी इसी उद्देश्य के साथ प्रदेश के सभी प्रमुख ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को और अधिक मजबूत रूप देने के लिए निरंतर सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

अमित शाह भी आ चुके हैं दर्शन करने

24 अगस्त 2024 को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य आश्रम, चंपारण्य पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने चम्पेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।