• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन गरज-चमक के साथ तेज बारिश के आसार

Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों में दक्षिणी हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बादल गरजने और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अन...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 08 May 2025 12:30:09 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 May 2025 12:35:00 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन गरज-चमक के साथ तेज बारिश के आसार
ठेले पर छतरी लगाकर जाते हुए। धूप से अपनी भी सुरक्षा और सब्जी की भी। फोटो - हीरा मानिकपुरी

HighLights

  1. दक्षिण छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना।
  2. पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं का प्रभाव से बारिश।
  3. रायपुर में भी गरज और चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बादल गरज(Chhattisgarh Weather Alert) सकते हैं। अगले दो दिनों तक दिन के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी दुर्ग में रही, जहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम रात का तापमान पेंड्रारोड में 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से डेढ़ किलोमीटर से साढ़े सात किलोमीटर की ऊंचाई पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।


इसके अलावा, एक पूर्व-पश्चिमी हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से लेकर उत्तरी झारखंड तक फैला हुआ है। यह हवाओं का क्षेत्र उत्तरी-पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर भी चक्रवाती हवाओं(Chhattisgarh monsoon update) के रूप में समुद्र तल से लगभग 900 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है।

गर्मी से लोगों को मिली राहत

इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर अगले पांच दिनों तक तेज हवाएं चलने और बादलों(Chhattisgarh rain update) के गरजने की संभावना है। हालांकि, अगले दो दिनों तक दिन के तापमान में कोई खास वृद्धि या कमी नहीं आएगी, यह लगभग स्थिर रहेगा।

रायपुर शहर की बात करें तो मौसम विभाग ने गुरुवार को गरज और चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। इससे शहर के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।