यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chhattisgarh Weather News: साफ रहेगा आसमान, छत्तीसगढ़ में घटेगा न्यूनतम तापमान
Chhattisgarh Weather News: बीते कुछ दिनों से पारा गिरने की वजह से रात में हल्की ठंड भी शुरू हो चुकी है।
By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Thu, 28 Oct 2021 10:05:00 AM (IST)Updated Date: Thu, 28 Oct 2021 10:05:02 AM (IST)

Chhattisgarh Weather News: रायपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। प्रदेश में आ रही शुष्क हवाओं के कारण अब मौसम में बदलाव हो गया है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही हल्की ठंड भी शुरू हो गई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गुरुवार को भी शुष्क हवाओं के प्रभाव से मौसम साफ रहेगा। साथ ही न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। इससे आने वाले हफ्ते में ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। बीते कुछ दिनों से पारा गिरने की वजह से रात में हल्की ठंड भी शुरू हो चुकी है। एचपी चंद्रा मौसम विज्ञानी ने बताया कि सुबह हल्की धुंध भी बनी रह सकती है। हालांकि अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।
संस्थानों में आने लगे गर्म कपड़े
कपड़े संस्थानों में त्योहारी सीजन के कपड़ों के साथ ही अब गर्म कपड़ों का स्टाक भी आने लगा है। इसके साथ ही राजधानी रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में गर्म कपड़ों का स्टाल भी सजाने की तैयारी शुरू हो गई है। त्योहार के बाद गर्म कपड़ों के स्टाल भी लग जाएंगे।
मौसम विभाग ने दिए सुझाव
मौसम विभाग ने कृषि में शीतलहर से बचने के लिए बहुत से सुझाव दिए है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फसलों को ठंड से बचाने के लिए प्रकाश की व्यवस्था करें और बार-बार सिंचाई करते रहे। बिना पके फलों के पौधों को सरकंडा,स्ट्रा या पालीथिन से ढक दे। केले के गुच्छो को छिद्रयुक्त पालीथिन से ढक दे।धान की नर्सरी में रात के समय नर्सरी की क्यारियों को चादर से ढक दे और सुबह हटा दे। सुबह उन्हें पानी पिला दे।