• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: दो दिन रहेगा मौसम शुष्क, फिर गरज- चमक और तेज हवा के आसार

छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद कुछ इला...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 08:06:49 AM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 08:25:29 AM (IST)
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: दो दिन रहेगा मौसम शुष्क, फिर गरज- चमक और तेज हवा के आसार
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट से जुड़ी प्रतीकात्मक एआई तस्वीर।

HighLights

  1. प्रदेश में आगामी दो दिन मौसम शुष्क रहेगा
  2. दो दिनों बाद गरज चमक संग बारिश संभव
  3. रायपुर में सर्वाधिक पारा पेण्ड्रारोड में सबसे कम

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा और राज्य के किसी भी हिस्से में वर्षा दर्ज नहीं की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान है। हालांकि इसके बाद मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा और चुनिंदा इलाकों में हल्की वर्षा की शुरुआत हो सकती है।

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगले 48 घंटों तक राज्य के लिए किसी प्रकार की मौसम चेतावनी नहीं है। दो दिनों के उपरांत राज्य के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में बादलों की गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।


रायपुर रहा सबसे गर्म, पेण्ड्रारोड में सबसे ठंडी रात

बीते 24 घंटों के दौरान रायपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेण्ड्रारोड में 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य प्रमुख शहरों में बिलासपुर का अधिकतम पारा 33.4 डिग्री, माना एयरपोर्ट 34.4 डिग्री, अंबिकापुर 30.9 डिग्री, जगदलपुर 33.6 डिग्री, दुर्ग 32.4 डिग्री तथा राजनांदगांव में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान के मामले में अंबिकापुर में 19.5 डिग्री, जगदलपुर में 20.5 डिग्री और दुर्ग में 21.0 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड हुआ।

मॉनसून विदाई और वेदर सिस्टम

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी रेखा वर्तमान में सुपौल, रांची, सुंदरगढ़, बरगढ़, बीजापुर, हैदराबाद, बेलगावी और पणजी से होकर गुजर रही है। आगामी दो से तीन दिनों में पूर्वी भारत और उत्तरी प्रायद्वीप के अन्य क्षेत्रों से मॉनसून की आगे वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। इसके साथ ही मध्य ओडिशा के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।

राजधानी रायपुर का स्थानीय पूर्वानुमान

राजधानी रायपुर में 11 अक्टूबर को आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है।