• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rain Alert in CG: छत्‍तीसगढ़ के सात जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, IMD का येलो अलर्ट जारी

मानसूनी तंत्र के चलते अगले 48 घंटों में छत्‍तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश के भी आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि कोरिय...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sat, 10 Aug 2024 09:15:34 AM (IST)Updated Date: Sat, 10 Aug 2024 09:32:30 AM (IST)
Rain Alert in CG: छत्‍तीसगढ़ के सात जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, IMD का येलो अलर्ट जारी
रायपुर में भी जारी है बारिश का दौर। फाइल फोटो

HighLights

  1. प्रदेश में सामान्य से 14 प्रतिशत हुई ज्‍यादा बारिश।
  2. 24 घंटे में कोरबा में हुई सर्वाधिक 16 सेमी बारिश।
  3. अगले सप्‍ताहभर झमाझम बारिश की संभावना कम।

रायपुर। जुलाई के अंतिम और अगस्‍त के पहले सप्‍ताह में भरपूर बारिश के बाद मानसून थोड़े आराम की मुद्रा में आ गया है। पिछले दो दिन से रायपुर में बारिश नहीं हुई है और आगे सप्‍ताहभर झमाझम बारिश की संभावना भी नहीं है। हालांकि छत्‍तीसगढ़ के जशपुर, कोरबा सहित सात जिलों में बने मानसूनी तंत्र के चलते भारी बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए जशपुर, कोरबा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर व गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग का कहना है कि इसके साथ ही कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर व मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में तो रविवार को भी भारी बारिश की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई और कोरबा जिले में सर्वाधिक 16 सेमी बारिश हुई।


रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में छाए रहे बादल

इससे पहले शुक्रवार को भी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहे। इसके साथ ही कटघोरा में 14 सेमी, राजपुर 11 सेमी, कुसमी-दर्री-भैसमा मे 10 सेमी, कुनकुरी 7 सेमी, दौरा-कोचली-कवर्धा में 6 सेमी बारिश हुई। इन क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

अगले 48 घंटों में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश के भी आसार है। प्रदेश में मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही रहेगा। एक जून से लेकर अब तक की स्थिति में प्रदेश में सामान्य से 14 प्रतिशत बारिश ज्यादा हुई है।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और उसके आसपास स्थित है। यह 4.5 किमी तक फैला हुआ है। साथ ही झारखंड के ऊपर 5.8 किमी से 7.6 किमी तक विस्तारित है।

मानसून द्रोणिका समुद्र तल से बीकानेर, शिवपुरी, सीधी और दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।इसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है।