• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Ka Mausam: रायपुर में अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत... दंतेवाड़ा में अटका मानसून

राजधानी रायपुर में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। इसके और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आक...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 08 Jun 2025 08:21:17 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Jun 2025 08:47:21 AM (IST)
Chhattisgarh Ka Mausam: रायपुर में अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत... दंतेवाड़ा में अटका मानसून
रायपुर में बढ़ रही गर्मी।

HighLights

  1. तापमान और बढ़ने की आशंका
  2. रायपुर में 41 डिग्री पहंचा तापमान
  3. 11 जून तक रायपुर पहुंचेगा मानसून

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: रायपुर में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम दिखाई दे रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, राजधानी रायपुर में आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी लगातार बढ़ेगी, क्योंकि दक्षिण-पश्चिम मानसून फिलहाल दंतेवाड़ा में अटका हुआ है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दंतेवाड़ा में मानसून 11 जून तक रुका रहेगा।

इसके पीछे मुख्य कारण 59 डिग्री पूर्व और 27 डिग्री उत्तर में स्थित एक पश्चिम विक्षोभ है, जिसके प्रभाव से हवा की दिशा में बदलाव आ गया है। इस बदलाव के कारण मानसूनी हवा की गति प्रभावित हुई है और वे आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। हालांकि, 11 जून के बाद बंगाल की खाड़ी में एक नया मानसूनी सिस्टम बनने की संभावना है। इस सिस्टम के बनने से अटके हुए मानसून को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी, जिससे छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में बारिश की शुरुआत हो सकती है।


यह भी पढ़ें: Corona in Bilaspur: बिलासपुर में फिर एक महिला हुई कोरोना संक्रमित, 11 हुए सक्रिय मरीज

तापमान और बढ़ने की आशंका

वर्तमान स्थिति की बात करें तो, बीते सोमवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक था। आने वाले दिनों में यह तापमान और बढ़ने की आशंका है, जब तक कि बंगाल की खाड़ी में बनने वाला नया मानसूनी सिस्टम सक्रिय होकर बारिश की शुरुआत नहीं कर देता।

यह भी पढ़ें: School Games 2025: CBSE स्टूडेंट्स को नहीं मिलेगा राज्य खेलों में मौका, SGFI का बड़ा फैसला

देर तक रहेगा मानसून

इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सामान्य तारीख से पहले केरल में दस्तक दे दी है। अमूमन एक जून को केरल पहुंचने वाला मानसून, इस बार आठ दिन पहले यानी 24 मई को ही वहां पहुंच गया। अगर मानसून अपने सामान्य वापसी की तारीख 15 अक्टूबर पर ही लौटता है, तो इस साल मानसून की कुल अवधि 145 दिन होगी।