• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में मई में दिख रहे मौसम के दो रंग, धूप भी तमतमाई और बादल भी बरस रहे

छत्तीसगढ़ में मई की तपिश के बीच मौसम बार-बार रंग बदल रहा है, सुबह तेज धूप तो शाम को बादल, गरज-चमक और तेज हवाएं चल रही हैं।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 09 May 2026 07:45:02 AM (IST)Updated Date: Sat, 09 May 2026 07:47:21 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में मई में दिख रहे मौसम के दो रंग, धूप भी तमतमाई और बादल भी बरस रहे
तेज हवा के कारण नवा रायपुर में लगा होर्डिंग का बैनर फट गया। फोटो- दिपेंद्र सोनी

HighLights

  1. रायपुर में सुबह धूप, शाम को बदलेगा मौसम
  2. चार सिस्टम कर रहे असर, 50-60 किमी की रफ्तार से हवा
  3. राजनांदगांव सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। मई की तपिश के बीच प्रदेश का मौसम बार-बार रंग बदल रहा है। सुबह तेज धूप तो शाम होते-होते बादल, गरज-चमक और तेज हवाएं मौसम का मिजाज बदल दे रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले चार दिनों तक मेघगर्जन, अंधड़ और हल्की से मध्यम वर्षा की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

रायपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम रहा। वहीं राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला बना, जहां पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया। दूसरी ओर अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।


अलग-अलग द्रोणिकाओं और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से वातावरण में नमी बढ़ रही है। यही वजह है कि प्रदेशभर में मौसम लगातार करवट बदल रहा है और लोगों को गर्मी के बीच राहत भी मिल रही है।

रायपुर में शाम को बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक नौ मई को राजधानी में आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। दोपहर तक गर्मी का असर बना रहेगा, लेकिन शाम के समय गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है। हल्की बारिश या छींटे पड़ने की भी संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। लोगों को खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।

चार सिस्टम से बदल रहा मौसम का मिजाज

प्रदेश के मौसम पर एक साथ कई सिस्टम असर डाल रहे हैं। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, मध्य पाकिस्तान से बांग्लादेश तक फैली द्रोणिका और छत्तीसगढ़ होते हुए गुजर रही हवा की अनियमित गति मौसम को प्रभावित कर रही है। इस सिस्टम की वजह से वातावरण में नमी बढ़ी है और बादलों की आवाजाही तेज हुई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इसी कारण प्रदेश में गरज-चमक और अंधड़ जैसी गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं।

11 मई के बाद कम हो सकती है मेघगर्जन

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 11 मई के बाद प्रदेश में मेघगर्जन और अंधड़ की गतिविधियों में कमी आ सकती है। फिलहाल अगले चार दिनों तक कई जिलों में तेज हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।

कुछ स्थानों पर वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। किसानों और यात्रियों को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है, ताकि अचानक बदलते मौसम से बचाव किया जा सके।

बिलासपुर, पेण्ड्रारोड व जगदलपुर में हुई बारिश

दत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा गर्मी राजनांदगांव में रिकॉर्ड की गई, जहां तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं अंबिकापुर सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री दर्ज हुआ। बिलासपुर, पेण्ड्रारोड और जगदलपुर में भी बादलों और हल्की बारिश के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन बाद में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें : कांकेर की युवती को झारखंड से कराया मुक्त, गढ़वा में 130 लोगों को बंधक बनाए जाने का आरोप