• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में बादलों का डेरा… बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से सतर्क रहने की अपील

Monsoon Update: देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून की एंट्री हो गई है। छत्तीसगढ़ में भी परिस्थितियां अनुकूल हैं। अभी कई हिस्सों में प्री-मानसून बारिश ह...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 27 May 2025 09:25:01 AM (IST)Updated Date: Tue, 27 May 2025 09:25:01 AM (IST)
Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में बादलों का डेरा… बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से सतर्क रहने की अपील
रायपुर में बारिश। (फोटो नई दुनिया)

HighLights

  1. देश में मानसून की समय से पूर्व दस्तक
  2. अगले 1 हफ्ते हो सकती है भारी बारिश
  3. लोगों को गर्मी और उमस से मिली राहत

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर (Monsoon Update): छत्तीसगढ़ में मानसून की आमद के पहले ही बादलों ने डेरा डाल दिया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं और मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार से प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर वज्रपात और भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। विशेष रूप से बस्तर संभाग के जिले, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ क्षेत्र भारी बारिश से प्रभावित हो सकते हैं।


naidunia_image

रायपुर शहर के लिए पूर्वानुमान

27 मई को राजधानी रायपुर में आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मानसून के आगमन की तैयारी

दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले तीन दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पूर्व राज्यों और उप-हिमालयीन पश्चिम बंगाल व सिक्किम के कुछ हिस्सों में पहुंचने की संभावना जताई गई है।

यहां भी क्लिक करें - केरल पहुंचा मानसून, 4 जून तक मध्य भारत में भी शुरू हो जाएगी झमाझम बारिश

बना हुआ है सिस्टम

मराठवाड़ा क्षेत्र में बना कम दबाव क्षेत्र मध्य क्षोभमंडल तक चक्रीय परिसंचरण लिए हुए है, जो दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। एक द्रोणिका पूर्व-मध्य अरब सागर से तटीय आंध्र तक सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी में भी मंगलवार के आसपास नया कम दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है।

यहां भी क्लिक करें - छत्तीसगढ़ में इस साल चार दिन पहले दस्तक देगा मानसून, टूट सकता है 16 साल का रिकॉर्ड