• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था को 'नई रफ्तार'... जल्द ही मिलेंगी 851 एंबुलेंस, CM साय ने की घोषणा

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य की सुविधाओं को बेहतर करने के लिए जल्द ही 851 नए एंबुलेंस मिलेंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी घोषणा की है। इसके अतिरिक्त...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 18 Jul 2025 08:48:45 AM (IST)Updated Date: Fri, 18 Jul 2025 08:52:35 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था को 'नई रफ्तार'... जल्द ही मिलेंगी 851 एंबुलेंस, CM साय ने की घोषणा
प्रदेश को मिलेंगी नई 851 एंबुलेंस

HighLights

  1. सीएम साय की घोषणा. जल्द ही मिलेंगी 851 नए एंबुलेंस
  2. पिछड़ी जनजातियों के लिए 30 वाहनों की विशेष व्यवस्था
  3. मैदानी स्वास्थ्य अमले के लिए 151 नए वाहनों को हरी झंडी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: प्रदेश को जल्द ही नई 851 एंबुलेंस मिलेंगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए 30 एंबुलेंस की विशेष व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी घोषणा की है।

उन्होंने इससे पहले गुरुवार को अपने निवास परिसर से मैदानी स्वास्थ्य अमले के लिए 151 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि सभी जिलों को वाहन चरणबद्ध रूप से उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रथम चरण में बस्तर और सरगुजा संभाग के 12 जिलों के लिए वाहन भेजे जा रहे हैं।

जल्द शुरू होंगी ये सेवाएं

  • प्रदेश में शीघ्र ही 851 एंबुलेंस सेवाएं शुरू की जाएंगी।
  • इनमें 375 एंबुलेंस 108 आपातकालीन सेवाओं, 30 ग्रामीण चलित चिकित्सा इकाइयों तथा 163 ‘मुक्तांजलि’ शव वाहन निश्शुल्क सेवा के अंतर्गत दी जाएंगी।
  • प्रदेश के कोने-कोने तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
  • स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त और सुलभ बनाने की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया है।

बता दें किपुराने, अनुपयोगी हो चुके वाहनों को स्क्रैप कर उनकी जगह अत्याधुनिक नए वाहन शामिल किए गए हैं। यह पहल राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध निरीक्षण और निगरानी को भी गति प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।


बारिश में मरीजों को मिलेगी राहत

अब वर्षा ऋतु जैसे चुनौतीपूर्ण समय में भी सरकार घर-घर स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के संकल्प को पूरी तत्परता से पूर्ण कर सकेगी। इस अवसर पर सीजीएमएससी के अध्यक्ष दीपक म्हस्के, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, आयुक्त प्रियंका शुक्ला मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: 'ईडी आ गई है...', बेटे के बर्थडे के दिन छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पड़ा छापा, तो X पर लिखा ये पोस्ट

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

'ईडी आ गई है...', बेटे के बर्थडे के दिन छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पड़ा छापा, तो X पर लिखा ये पोस्ट

स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास जायसवाल

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार पूरी क्षमता के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्यरत है। स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है।