• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ी लोकगीतों से गूंजें राज्य के रेलवे स्टेशन: शारदीय नवरात्र में स्पेशल ट्रेनें चलाएं : जोहार पार्टी की मांग

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के महिला संगठन ने रायपुर डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर रेलवे स्टेशनों पर छत्तीसगढ़ी लोकगीत बजाने की मांग की है। इसके साथ ही आगामी कुं...और पढ़ें

By Goswami SahuEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 10:52:02 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 10:57:07 PM (IST)
छत्तीसगढ़ी लोकगीतों से गूंजें राज्य के रेलवे स्टेशन: शारदीय नवरात्र में स्पेशल ट्रेनें चलाएं : जोहार पार्टी की मांग
डीआरएफ को ज्ञापन सौंपती जोहार छत्तीसगढ़ की पदाधिकारी। -पार्टी

HighLights

  1. स्टेशनों पर प्रमुख त्योहारों के दौरान छत्तीसगढ़ी लोकगीत बजाएं
  2. नवरात्र पर प्रमुख शक्तिपीठों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएं
  3. जोहार छत्तीसगढ़ की महिला विंग ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के महिला संगठन ने रायपुर डिवीजन के डीआरएम दयानंद को ज्ञापन सौंपा। यात्रियों की सुविधा और सांस्कृतिक प्रसारण से जुड़ी दो मांगें रखीं। पार्टी ने स्थानीय त्योहारों पर स्टेशनों में पारंपरिक संगीत ब्राॅडकास्ट करने और शारदीय नवरात्र में देवी दर्शन के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की मांग की।

पदाधिकारियों ने कहा है कि छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध संस्कृति और त्योहारों के लिए जाना जाता है। इसलिए हरेली, तीजा, पोरा, बस्तर दशहरा सहित एक नवंबर (राज्य स्थापना दिवस) जैसे प्रमुख अवसरों पर रेलवे स्टेशनों में छत्तीसगढ़ी लोकगीत बजाए जाने चाहिए।


मिलेगा लोककला को मंच

इससे स्थानीय लोककला को एक बड़ा सार्वजनिक मंच मिलेगा और बाहरी यात्री भी यहां की संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे। अपने दूसरे आवेदन में पार्टी ने शारदीय नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की मांग की है।

शक्तिपीठों की हो रेल कनेक्टिविटी

प्रतिनिधियों ने बम्लेश्वरी माता (डोंगरगढ़), महामाया मंदिर (रतनपुर), खल्लारी माता (महासमुंद) और चंडी माता (बागबाहरा) जैसे प्रमुख शक्तिपीठों तक पहुंचने के लिए रायपुर मंडल से स्पेशल ट्रेन शुरू करने तथा बिलासपुर मंडल को भी इसका प्रस्ताव भेजने का आग्रह किया गया है।