• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ के फेमस यूट्यूबर-एक्टर देवराज पटेल की सड़क हादसे में मौत, वीडियो बनाने आए थे नया रायपुर

कुछ दिनों पहले ही देवराज पटेल ने सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान एक वीडियो भी बनाया था।

By Vinita SinhaEdited By: Vinita Sinha
Publish Date: Mon, 26 Jun 2023 06:14:35 PM (IST)Updated Date: Mon, 26 Jun 2023 08:00:18 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के फेमस यूट्यूबर-एक्टर देवराज पटेल की सड़क हादसे में मौत, वीडियो बनाने आए थे नया रायपुर
यूट्यूबर देवराज पटेल ( फोटो- सोशल मीडिया)

रायपुर। Devraj Patel Died in a Road Accident छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के कामेडी यूट्यूबर देवराज पटेल की मौत हो गई है। ये दुर्घटना लाभांडी चौक के पास हुई है। जहां एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार देवराज पटेल का एक दोस्त भी इस हादसे में घायल हो गया है, जिसका इलाज जारी है। बता दें कि देवराज पटेल (Devraj Patel) छत्तीसगढ़ के फेमस यूट्यूबर एक्टर हैं। देवराज पटेल ने मुख्यमंत्री के साथ रील बनाकर पोस्ट भी किया था। वहीं मौत के कुछ घंटे पहले भी यूट्यूबर देवराज पटेल ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट किया था।

देवराज पटेल की उम्र लगभग 22 साल है। बताया जा रहा है कि वह नया रायपुर वीडियो बनाने आए थे और बना के वापस जा रहे थे। बीए फाइनल ईयर स्टूडेंट का छात्र था। बता दें हादसे के वक्त देवराज पटेल का दोस्त राकेश मनहर बाइक चला रहा था। और देवराज पीछे बैठकर मैप से रायपुर जाने के लिए रास्ता गाइड कर रहा था।


naidunia_image

ट्रक चालक गिरफ्तार

ट्रक चालक का नाम राहुल मंडल निवासी पखांजूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने ट्रक भी जब्त कर लिया है। ट्रक चालक ने बताया कि मंदिर हसौद स्थित शारदा फैक्ट्री से गिट्टी उतारकर वापस पखांजूर जा रहा था।

naidunia_image

रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि एनएच पर आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे यह हादसा हुआ। देवराज अपने दोस्त राकेश मनहर के साथ बाइक से जा रहा था। अग्रसेन धाम के पास बाइक का हैंडल ट्रक की साइड से टकरा गया। ट्रक और बाइक दोनों एक ही दिशा (रायपुर शहर की ओर) जा रहे थे। बाइक असंतुलित होकर गिर गई और दुर्भाग्य से देवराज ट्रक के पहियों के आगे गिर गया।

naidunia_image

naidunia_image

सीएम भूपेश बघेल के साथ बनाया था वीडियो

कुछ दिनों पहले ही देवराज पटेल ने सीएम भूपेश बघेल (CM Bhuepsh baghel) से मुलाकात के दौरान एक वीडियो भी बनाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हुआ था। उस वायरल वीडियो में देवराज कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में दो ही लोग फेमस हैं, एक मैं और एक मोर काक। इसके बाद सीएम भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे। इस वीडियो को 10 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा था।

naidunia_image

सीएम ने ट्वीट कर जताया दुख

बता दें सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि दिल से बुरा लगता है” से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए। इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है। ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे। ओम शांति:

“दिल से बुरा लगता है” से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए.

इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है.

ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे. ओम् शांति: pic.twitter.com/6kRMQ94o4v

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 26, 2023

naidunia_image

भुवन बाम के साथ ढिंढोरा वेब सीरीज में किया था काम

यूट्यूबर देवराज पटेल मूलतः महासमुंद का रहने वाले थे। इसके इंस्टाग्राम पर 55.9 हजार फालोवर्स हैं। वहीं वो खुद 99 लोगों को फालो करते थे। इसके अलावा यूट्यूबर पर इसके दिल से बुरा लगता है देवराज पटेल आफिशियल के नाम से चैनल है, जिसमें इनके 4लाख 38हजार सब्सक्राइबर हैं। देवराज ढिंढोरा वेब सीरीज ओटीटी में काम कर चुके हैं। 2021 में दिल्ली के फेमस कामेडियन भुवन बाम के साथ ढिंढोरा में काम कर चुके थे। इसके साथ छत्तीसगढ़ सरकार के डाक्यूमेंट्री फिल्मों में भी लगातार देवराज काम रहे थे।

naidunia_image

महासमुंद जिले के रहने वाले थे देवराज

दरअसल देवरज पटेल मूल रूप से महासमुंद जिले के निवासी थे, लेकिन रायपुर जिले में वीडियो बनाने के सिलसिले में रहते है। इसी बीच सोमवार को भी एक वीडियो बनाने के लिए जा रहे थे तभी रायपुर शहर के लाभांडी इलाके में तेज रफ्तार ट्रक के शिकार हो गए है। हादसे के बाद मौके पर ही देवराज पटेल की मौत हो गई है। वे महासमुंद जिले के दाब पाली गांव के रहने वाले थ। पूरा परिवार भी गांव में ही रहते है। पिता घनश्याम पटेल खेती किसानी करते हैं, वहीं देवराज पटेल के एक और भाई हेमंत पटेल हैं।