• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रधानमंत्री से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मिली बधाई

इस बार के नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जिसमें राज्य के 10 नगर निगमों में पार्टी ने क्लीन स्वीप किया, जबकि नगर पा...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 18 Mar 2025 04:05:26 PM (IST)Updated Date: Tue, 18 Mar 2025 04:08:22 PM (IST)
प्रधानमंत्री से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मिली बधाई
विष्‍णुदेव साय ने की पीएम मोदी से मुलाकात।

नई दिल्ली/रायपुर, 18 मार्च 2025: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जहां प्रधानमंत्री ने उन्हें नगर निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत भाजपा की नीतियों, सुशासन और जनता के भरोसे का प्रमाण है। उन्होंने इस जीत को स्थानीय विकास, बेहतर प्रशासन और स्थायी शांति की दिशा में बढ़ते जनविश्वास का प्रतीक बताया।

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री को भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत की रणनीति और सरकार के प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनता के बीच जाकर विश्वास अर्जित करना, विकास के एजेंडे को मजबूती से लागू करना और सीधा संवाद स्थापित करना इस सफलता की प्रमुख वजहें रहीं। चुनाव प्रचार के दौरान रोड शो और जनसभाओं के माध्यम से भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल तैयार किया गया, जिसका असर नतीजों में साफ दिखाई दिया।


इस बार के नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जिसमें राज्य के 10 नगर निगमों में पार्टी ने क्लीन स्वीप किया, जबकि नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भी 90 प्रतिशत से अधिक सीटों पर भाजपा का कब्जा हुआ। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह ऐतिहासिक जीत मुख्यमंत्री साय की सादगी, जनता से सीधे संवाद और विकासोन्मुखी नीतियों का परिणाम है।