• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेम-प्रसंग को लेकर बचपन के दोस्त को मारा चाकू, फिर पत्थर से सिर कुचलकर कर दी हत्या, दो गिरफ्तार

रायपुर के राखी थाना क्षेत्र में डबरी में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। मृतक के बचपन के दोस्तों ने ही प्रेम-प्रसंग में विवा...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 26 Jul 2025 09:00:54 AM (IST)Updated Date: Sat, 26 Jul 2025 09:08:55 AM (IST)
प्रेम-प्रसंग को लेकर बचपन के दोस्त को मारा चाकू, फिर पत्थर से सिर कुचलकर कर दी हत्या, दो गिरफ्तार
बचपन के दोस्त को मारा चाकू

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: थाना राखी क्षेत्रांतर्गत ग्राम बेंद्री स्थित गिट्टी खदान में मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने मृतक दिनेश मानिकपुरी के ही दो बचपन के दोस्त साहेब दास मानिकपुरी और सोहन उर्फ पिंटू कंडरा को गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या की थी। हत्या के बाद शव को बोरी में भरकर पानी से भरे गड्ढे (डबरी) में फेंक दिया था।

घटना 24 जुलाई की है जब राखी थाना क्षेत्र के ग्राम बेंद्री स्थित गिट्टी खदान के पास पानी से भरी डबरी में बोरी में दिनेश मानिकपुरी उर्फ माडल (20 वर्ष) सड़ी-गली हालत में लाश मिली। शव की हालत बेहद खराब थी और धारदार हथियार से हमले के चलते उसके शरीर के अंग बाहर आ चुके थे। सिर और चेहरे पर पत्थर से हमला कर पहचान छिपाने की कोशिश की गई थी।


पुलिस ने जानकारी जुटाई तो मंदिर हसौद थाने में 23 जुलाई को दिनेश के स्वजन ने गुम इंसान की शिकायत दर्ज करवाई थी। दिनेश मानिकपुरी 20 जुलाई से गायब था। और उसी दिन उसकी हत्या की गई थी।

ऐसे खुला मामला

पुलिस और साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने मृतक के स्वजन और गांववालों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि दिनेश मानिकपुरी को आखिरी बार गांव के ही साहेब दास मानिकपुरी और सोहन उर्फ पिंटू के साथ एक्टिवा पर देखा गया था। 20 जुलाई को घटना वाले दिन तीनों गिट्टी खदान के पास बैठकर शराब पी रहे थे।

इस दौरान गांव की एक युवती से प्रेम संबंध को लेकर आपस में विवाद हो गया। इसी विवाद के दौरान दोनों आरोपितों ने पास रखे चाकू से दिनेश के गले और पेट पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। बाद में पत्थर से चेहरा कुचलकर शव को बोरी में भरकर पानी से भरी डबरी में फेंक दिया गया।

यह भी पढ़ें: दुर्ग में मानव तस्करी की साजिश नाकाम, नारायणपुर की युवतियों को ले जा रहे थे आगरा, दो नन समेत 3 पर मामला दर्ज

झूठ बोलकर करवाई थी पिटाई

जानकारी के अनुसार दिनेश मानिकपुरी ने अपने दोस्त साहेब दास मानिकपुरी की झूठ बोलकर पिटाई करवा दी थी। अपनी महिला मित्र को साहेब की गर्लफ्रेंड बता दिया था, जिसके बाद साहेब की युवती के स्वजन ने पिटाई कर दी थी, इसके बाद से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। उसी बात पर घटना दिनांक को बहस हुई तो साहेब ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी।