• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG News: अब मजदूर के बच्चे भी बनेंगे अफसर, जुलाई से छत्‍तीसगढ़ के इन 10 जिलों में शुरू होगी निश्शुल्क कोचिंग

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे उन प्रतिभागियों के लिए यह काम की खबर है, जिन्‍हें आर्थिक समस्‍या का सामना करना पड़ रहे हैं। दरअसल, सरकार निर्माण श्...और पढ़ें

By Ajay Singh RaghuvanshiEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sun, 30 Jun 2024 09:59:54 AM (IST)Updated Date: Sun, 30 Jun 2024 10:16:26 AM (IST)
CG News: अब मजदूर के बच्चे भी बनेंगे अफसर, जुलाई से छत्‍तीसगढ़ के इन 10 जिलों में शुरू होगी निश्शुल्क कोचिंग
प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जाएगी तैयारी। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. मुख्यमंत्री की विशेष पहल से शुरू होने जा रही प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग।
  2. निश्शुल्क कोचिंग योजना के लिए छात्र छात्राओं में दिखा जबरदस्त उत्साह।
  3. छत्‍तीसगढ़ के तीन जिले रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में अब तक चार बैच।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया/रायपुर। निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए अगले महीने से निश्शुल्क कोचिंग शुरू होने जा रही है। इस योजना के तहत पीएससी, व्यापमं, बैंकिंग प्रतियोगी परीक्षा के लिए निश्शुल्क कोचिंग की सुविधा श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी। प्रदेश के 10 जिलों में इस योजना का शुभारंभ होगा।

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के पंजीकृत हितग्राहियों के लिए मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए निश्शुल्क कोचिंग सहायता योजना प्रारंभ की गई है।

पंजीकृत श्रमिक व पंजीकृत श्रमिक के संतानों को शैक्षणिक योग्यता अनुसार लोक सेवा आयोग, छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल, कर्मचारी चयन आयोग, बैंकिग, रेलवे, पुलिस भर्ती एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए चार से 10 माह तक की निश्शुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक एवं पात्र हितग्राही स्वयं, च्वाइस सेंटर या श्रम कार्यालय के माध्यम से आनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।


पंजीकृत श्रमिक की अगर मृत्यु हो चुकी है तब भी मिलेगी सुविधा

यदि हितग्राही की मृत्यु नौ जून 2020 से पहले हुई है तो पुराने अधिसूचना के अनुसार योजना के लिए उनके बच्चे पात्र रहेंगे साथ ही वे हितग्राही जो नवीन योजना मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से जुड़े हुए हैं वे भी आवेदन कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

आफलाइन के साथ-साथ आनलाइन भी मिलेगी कोचिंग

यह कोचिंग आनलाइन के साथ साथ आफलाइन भी मिलेगी। ताकि विभिन्न परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं को दोनों का विकल्प मिल सके। बहुत से छात्र समय या फिर दूरी की वजह से आफलाइन ही कोचिंग लेना चाहते हैं, उनको ये सुविधा मिलेगी।

इन जिलों में शुरू होने जा रही सुविधा

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, धमतरी, राजनांदगांव, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, महासमुंद जिले में इस योजना की शुरुआत की जा रही है।

तीन जिलों के लिए 4 बैच हुए भरे

निश्शुल्क कोचिंग योजना के लिए छात्र छात्राओं मे जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदेश के तीन जिले रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में कुल (50-50) चार बैच अब तक भरे जा चुके हैं। अन्य जिलों से आए आवेदन का परीक्षण कर बैच बनाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।