• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को निकाय, 17 फरवरी से 3 चरणों में पंचायत चुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आचार संहिता लागू हो गई है। नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी ...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Mon, 20 Jan 2025 03:24:45 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Jan 2025 01:27:58 PM (IST)
CG Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को निकाय, 17 फरवरी से 3 चरणों में पंचायत चुनाव
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में आचार संहिता 20 जनवरी से लागू हुई।
  2. नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी को एक चरण में होगा।
  3. पंचायत चुनाव तीन चरणों में 17 फरवरी से शुरू होगा।

नईदुनिया, रायपुर। CG Nikay Chunav 2025 Date: राज्य निर्वाचन आयोग ने आज छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। इसी के साथ प्रदेश में आचार संहिता 20 जनवरी से लागू हो गई है। नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में 11 फरवरी, जबकि पंचायत चुनाव तीन चरणों में 17 फरवरी शुरू होंगे।

नगरीय निकाय चुनाव - Chhattisgarh Nikay Chunav 2025

नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। मतदान 11 फरवरी को होगा, और मतगणना 15 फरवरी को की जाएगी।

पंचायत चुनाव - Chhattisgarh Panchayat Chunav 2025

पंचायत चुनाव तीन चरणों में आयोजित होंगे। इसके लिए नामांकन 27 जनवरी से शुरू किया जाएगा। मतदान 17 फरवरी, 20 फरवरी, और 23 फरवरी को होगा।

नई रायपुर स्थित कार्यालय में दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है। इस दौरान आयोग ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं, और आचार संहिता 20 जनवरी तक लागू हो गई है। चुनाव के कारण बोर्ड और प्री-बोर्ड परीक्षाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।


मुख्यमंत्री, डीजीपी, और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने जिलों के कलेक्टर और एसपी की तैयारियों की समीक्षा की थी। आयोग ने सुरक्षित और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ।