• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CLAT 2026 का रिजल्ट जारी, आरुष तिवारी छत्तीसगढ़ में बने स्टेट टॉपर, 119 में से हासिल किए 102.5 अंक

CLAT 2026 REsult: CLAT 2026 का परिणाम कल 16 दिसंबर को घोषित किया गया, जिसमें आरुष तिवारी ने AIR 111 रैंक हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ में पहला स्थान प्राप...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 17 Dec 2025 02:08:16 PM (IST)Updated Date: Wed, 17 Dec 2025 02:08:16 PM (IST)
CLAT 2026 का रिजल्ट जारी, आरुष तिवारी छत्तीसगढ़ में बने स्टेट टॉपर, 119 में से हासिल किए 102.5 अंक
CLAT 2026 रिजल्ट में आरुष तिवारी ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया पहला स्थान

HighLights

  1. 16 दिसंबर को CLAT 2026 का नतीजा जारी हुआ है
  2. आरुष तिवारी ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया पहला स्थान
  3. आरुष ने परीक्षा में 119 में से 102.5 अंक प्राप्त किए हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। CLAT 2026 का परिणाम कल 16 दिसंबर को घोषित किया गया। ज्ञात हो कि CLAT (CLAT) परीक्षा 25 राष्ट्रीय विधि स्कूलों में प्रवेश पाने के लिए दी जाती है। यह परीक्षा 7 दिसंबर को आयोजित हुई थी। इस साल लगभग 75,000 छात्रों ने पांच वर्षीय लॉ कोर्स के लिए यह परीक्षा दी थी। रायपुर से दो छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

आरुष तिवारी ने हासिल किया पहला स्थान

आरुष तिवारी ने AIR 111 रैंक हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ में पहला स्थान (State Rank 1) प्राप्त किया है। वहीं हर्ष कुमार झा ने AIR 130 रैंक के साथ छत्तीसगढ़ में दूसरा स्थान (State Rank 2) प्राप्त किया है।

आरुष ने इस परीक्षा में 119 में से 102.5 अंक प्राप्त किए हैं, वहीं हर्ष ने 119 में से 101.75 अंक प्राप्त किए हैं। इन दोनों के अलावा और भी कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिनका विवरण निम्नलिखित है-


अनुष्का शर्मा – AIR रैंक 648 | CG रैंक 10,

शुभांकर बर्मनिया – AIR रैंक 804 | CG रैंक 12,

शुभ अग्रवाल – AIR रैंक 1114 | CG रैंक 16,

मुकुंद जैन – AIR रैंक 1342 | CG रैंक 17,

सिद्धि अग्रवाल – AIR रैंक 1839,

सृष्टि शुक्ला – AIR रैंक 2249 | CG रैंक 31,

ध्वज गुप्ता – AIR रैंक 2841 | CG रैंक 40,

आशिता सिंह – AIR रैंक 3168 | CG रैंक 44

इन सभी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय करियर लॉयर रायपुर के शिक्षकों, स्टडी मटेरियल व मॉक टेस्ट को दिया। करियर लॉयर रायपुर की सेंटर हेड प्रियंका सिंह ने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।