• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG News: रायपुर में सिपाही का हाथ छुड़ाकर फरार हुआ शातिर चोर, मामले को दबाने में लगी पुलिस

माना थाना क्षेत्र से पुलिस की लापरवाही का मामला सामने आया है। चोरी के आरोप में गिरफ्तार बदमाश थाने में ही सिपाही का हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। हालांकि प...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sat, 27 Sep 2025 11:28:26 PM (IST)Updated Date: Sat, 27 Sep 2025 11:31:00 PM (IST)
CG News: रायपुर में सिपाही का हाथ छुड़ाकर फरार हुआ शातिर चोर, मामले को दबाने में लगी पुलिस
रायपुर में सिपाही का हाथ छुड़ाकर फरार हुआ शातिर चोर

HighLights

  1. माना थाना क्षेत्र से पुलिस की लापरवाही का मामला सामने आया है
  2. चोर सिपाही का हाथ छुड़ाकर फरार हो गया
  3. हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपित फरार है

नईदुनिया प्रतिनिधि,रायपुर । माना थाना क्षेत्र से पुलिस की लापरवाही का मामला सामने आया है। चोरी के आरोप में गिरफ्तार बदमाश थाने में ही सिपाही का हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपित फरार है, लेकिन हाथ छुड़ाकर भागने की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस घटना को छिपने में लगी है।

जानकारी के अनुसार, अनिल बघेल की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को चंदन चेलक और उसके साथी महेश जांगड़े उर्फ ब्लेड को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि दोनों ने धरमपुरा स्थित एक सूने मकान से करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी की थी। गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को पुलिस दोनों को कोर्ट ले जाने की तैयारी कर रही थी। इस दौरान दस्तावेजी कार्रवाई चल रही थी कि तभी मौका पाकर महेश सिपाही का हाथ छुड़ाकर भाग निकला।


चोरी का पूरा माल बरामद

naidunia_image

बताया जाता है कि महेश और चंदन दोनों शातिर चोर हैं और पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया है और फरार आरोपित महेश की तलाश तेज कर दी है। इससे पहले तेलीबांधा थाना क्षेत्र का एक आरोपित कोर्ट से चकमा देकर भाग गया था। वहीं जेल से भागने वाले आरोपित को पुलिस अब तक पकड़ नहीं पाई है। पांच हजार का उस पर इनाम भी घोषित किया गया है।

इसे भी पढ़ें- अंबिकापुर में Elvish Yadav के गरबा इवेंट पर बवाल, होटल में घुसने तक नहीं दिया गया, बाहर से ही लौटना पड़ा