• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Political Struggle In Chhattisgarh: नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे पर जगदलपुर में फिर बोले बघेल- आलाकमान के फैसले को मानूंगा

भूपेश बघेल के समर्थन में बस्तर संभाग से मोहन मरकाम और लखेश्वर बघेल ही ऐसे विधायक हैं, जो दिल्ली नहीं गए थे।

By Shashank.bajpaiEdited By: Shashank.bajpai
Publish Date: Mon, 18 Oct 2021 12:30:53 PM (IST)Updated Date: Mon, 18 Oct 2021 12:46:06 PM (IST)
Political Struggle In Chhattisgarh: नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे पर जगदलपुर में फिर बोले बघेल- आलाकमान के फैसले को मानूंगा

जगदलपुर/रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। ढाई-ढाई साल के मसले पर राज्य में राजनीत गर्म है। टीएस सिंहदेव लगातार दिल्ली में अपने समर्थकों के साथ डेरा डाले हुए हैं। इस बीच राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की खबर के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आलाकमान का जो फैसला होगा, उसे वह स्वीकार करेंगे। टीएस सिंहदेव के बयान पर सीएम ने कहा यह सब चलता रहेगा। मैं पहले भी कह चुका हूं हाईकमान जो भी निर्णय लेगा, सब मानेंगे। एक ही बात बार बार दोहराने का क्या फायदा।

बताते चलें कि बस्तर दशहरा में शामिल होने दो दिन के दौरे के दूसरे दिन सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यहां से 32 किलोमीटर दूर बकावंड ब्लाक के गिरोला जाएंगे। गिरोला बस्तर विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल का गृह ग्राम है। भूपेश बघेल के समर्थन में बस्तर संभाग से मोहन मरकाम और लखेश्वर बघेल ही ऐसे विधायक हैं, जो दिल्ली नहीं गए थे।


हालांकि, बस्तर की राजनीति में लखेश्वर बघेल को सिंहदेव का करीबी माना जाता है। गिरोला में आदिवासी समाज की सभा में भूपेश बघेल शामिल होंगे। यहां स्थित ख्याति प्राप्त माता हिंगलाजिन मंदिर में भी मुख्यमंत्री देवी दर्शन करेंगे। ज्ञात हो कि विधायक लखेश्वर बघेल इस मंदिर के प्रधान पुजारी भी हैं।

उधर, सूत्रों के हवाले से यह भी खबर मिल रही है कि भूपेश बघेल के दीपावली से पहले सीएम पद छोड़ने के लिए प्रियंका गांधी की तरफ से कहा गया है। वहीं, सिंहदेव भी पूरे आत्मविश्वास के साथ यह कहते दिख रहे हैं कि आलाकमान के पास इस मामले में फैसला सुरक्षित है।