• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

ग्लोबल गोल्फ मैप पर छाने को तैयार नवा रायपुर: CM साय ने 'DP World नवा रायपुर ओपन 2026' ट्रॉफी का किया अनावरण, कपिल देव भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि नवा रायपुर जल्द ही दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता की तर्ज पर देश-दुनिया का प्रमुख गोल्फ डेस्टिनेशन बनकर उभरेगा।...और पढ़ें

By Gaurav TiwariEdited By: Gaurav Tiwari
Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 06:54:20 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2026 06:54:20 PM (IST)
ग्लोबल गोल्फ मैप पर छाने को तैयार नवा रायपुर: CM साय ने 'DP World नवा रायपुर ओपन 2026' ट्रॉफी का किया अनावरण, कपिल देव भी रहे मौजूद
‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ के ट्रॉफी अनावरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की।

डिजिटल टीम, रायपुर। छत्तीसगढ़ अब देश के प्रमुख स्पोर्ट्स हब के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। नवा रायपुर स्थित फेयरवे गोल्फ एंड कंट्री क्लब रिजॉर्ट में मंगलवार को आयोजित प्रतिष्ठित ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ के ट्रॉफी अनावरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की। 1983 के क्रिकेट विश्व कप विजेता और 'प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया' (PGTI) के अध्यक्ष कपिल देव की गरिमामयी उपस्थिति में हुए इस आयोजन में मुख्यमंत्री ने स्वयं गोल्फ कोर्स पर शॉट लगाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि नवा रायपुर जल्द ही दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता की तर्ज पर देश-दुनिया का प्रमुख गोल्फ डेस्टिनेशन बनकर उभरेगा।

प्रतियोगिता के महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह गर्व की बात है कि यहाँ इतने बड़े स्तर का प्रोफेशनल गोल्फ टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत सहित दुनिया भर के 132 प्रोफेशनल गोल्फर भाग ले रहे हैं, जिनमें 18 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं।


सीएम साय ने अपनी यादें साझा करते हुए कहा, "एक दौर था जब गोल्फ केवल फिल्मों में दिखता था या उद्योगपतियों तक सीमित माना जाता था, लेकिन आज छत्तीसगढ़ इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।"

मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से आए गोल्फरों का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत किया और उन्हें खेल के साथ-साथ राज्य की प्राकृतिक व सांस्कृतिक धरोहर को देखने का न्योता दिया। उन्होंने खिलाड़ियों से भारत के नियाग्रा कहे जाने वाले बस्तर के चित्रकोट जलप्रपात और सरगुजा के वनों व संस्कृति का भ्रमण करने का आग्रह किया।

बस्तर में बदला माहौल:

सीएम साय ने कहा कि सुरक्षा बलों के साहस और शासन की नीतियों से बस्तर में शांति और विकास का नया सवेरा हुआ है, जिसकी मिसाल बस्तर ओलंपिक में युवाओं की व्यापक भागीदारी है।

PGTI के अध्यक्ष कपिल देव ने छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री साय की खेल-समर्थक नीतियों की सराहना की।कपिल देव ने इच्छा जताई कि इस टूर्नामेंट को छत्तीसगढ़ के वार्षिक स्पोर्ट्स कैलेंडर में स्थायी स्थान दिया जाए, ताकि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पहले से अपना शेड्यूल तय कर सकें। कपिल देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ का वातावरण और आतिथ्य सत्कार बेहद शानदार है और आने वाले समय में राज्य देश के शीर्ष गोल्फ केंद्रों में शुमार होगा।