• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

पीएम मोदी से बस्तर के विकास का ब्लूप्रिंट साझा करेंगे सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सात अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।

By Sandeep TiwariEdited By: manoj dubey
Publish Date: Tue, 07 Apr 2026 10:28:32 AM (IST)Updated Date: Tue, 07 Apr 2026 10:29:57 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पीएम मोदी से बस्तर के विकास का ब्लूप्रिंट साझा करेंगे सीएम साय

HighLights

  1. गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे
  2. विकास के लिए रोडमैप का प्रजेंटेशन देंगे
  3. बस्तर में आजीविका मिशन पर होगा काम

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सात अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री साय सुबह 11 बजे बस्तर के विकास के लिए तैयार ब्लूप्रिंट पीएम से साझा करेंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा बस्तर के विकास और भविष्य के लिए अहम माना जा रहा है। इस मुलाकात का मुख्य एजेंडा पोस्ट माओइस्ट सीनारियो यानी माओवाद के प्रभाव में कमी के बाद इस क्षेत्र के समग्र विकास पर रहेगा।

विकास के लिए रोडमैप का प्रजेंटेशन सीएम स्वयं देंगे

इस क्षेत्र में उद्योगों को बढ़ावा देना, पुनर्वासितों के लिए रोजगार-स्वरोजगार के लिए काम करना, निवेश आकर्षित करना और समावेशी विकास के लिए रोडमैप का प्रजेंटेशन सीएम स्वयं देंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान मुख्यमंत्री साय केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर राज्य से जुड़े अहम मुद्दों, विकास योजनाओं और आगामी रणनीतियों पर चर्चा कर सकते हैं।


साथ ही केंद्र-राज्य समन्वय, वित्तीय मामलों और विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति को लेकर भी बातचीत होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजनाः 2.55 लाख महिलाओं को फिर करानी होगी ई-केवाइसी तभी मिलेगी राशि

बस्तर में आजीविका मिशन पर काम

यहां पर कृषि, पशुपालन, वनोपज, मत्स्य पालन, हस्तशिल्प एवं सूक्ष्म उद्यमों को जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की योजना है। युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।