• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुख्यमंत्री साय ने पूछा, 'घर आने पर चापड़ा चटनी खिलाएंगे'... जवान की मां ने दिया दिल छूने वाला जवाब

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर जिले के सेडवा स्थित सीआरपीएफ के बस्तरिया बटालियन में रात्रि विश्राम कर लौटने के दौरान कैंप में जवानों से विदा लेते...और पढ़ें

By Parag MishraEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Thu, 21 Nov 2024 10:29:34 AM (IST)Updated Date: Thu, 21 Nov 2024 03:13:32 PM (IST)
मुख्यमंत्री साय ने पूछा, 'घर आने पर चापड़ा चटनी खिलाएंगे'... जवान की मां ने दिया दिल छूने वाला जवाब
सीआरपीएफ़ बस्तरिया बटालियन की जवान से मिले मुख्यमंत्री साय।

HighLights

  1. सीएम विष्‍णुदेव साय ने बस्तरिया बटालियन जवानों से मुलाकात की।
  2. सीएम ने जवान प्रमिका की मां से मोबाइल पर की बात, पूछा हाल-चाल।
  3. मुख्यमंत्री की सादगी और अपनापन ने सभी जवानों का दिल जीत लिया।

ज्य ब्यूरो, नईदुनिया रायपुर। आपकी बेटी यहां बहुत अच्छे से रह रही है और देश सेवा में लगी हुई है। अभी आपकी बेटी से मिला हूं... मैं जब भी नारायणपुर आऊंगा तब आप सभी से मुलाकात करूंगा। जवानों और किसानों से ही धान का कटोरा सुरक्षित और समृद्ध है। जवान और किसान हमारे देश के दो मजबूत स्तंभ हैं और जय जवान-जय किसान का भाव हम सभी के हृदय में है। एक ओर जहां जवान देश की सुरक्षा में डटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर अन्नदाता किसान हैं, जो हमारी अन्न की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली रवाना होने से पूर्व ने यह बातचीत बस्तर जिले के सीआरपीएफ बस्तरिया बटालियन की जवान प्रमिका दुग्गा की मां से की। पूरी बातचीत के दौरान ऐसा लग रहा था, मानों घर से दूर कोई अपना उनकी बेटी से मिला और इसकी खबर उन्हें दे रहा हो।naidunia_image


मुख्यमंत्री ने जवानों के परिजनों से की बात

मुख्यमंत्री साय ने बस्तर जिले के सेडवा स्थित सीआरपीएफ के बस्तरिया बटालियन में रात्रि विश्राम कर बुधवार सुबह लौटने के दौरान कैंप में जवानों से विदा लेते समय बस्तरिया बटालियन की जवान प्रमिका दुग्गा से उसका हाल-चाल पूछा। बातचीत के बीच मुख्यमंत्री ने उसके परिजनों से बात करने की इच्छा जताई। इस पर प्रमिका ने मोबाइल से अपनी मां मोतीबाई को फोन लगाया और मुख्यमंत्री से बात कराई।

मुख्यमंत्री ने मोबाइल पर बात करते हुए प्रमिका की मां से घर के सभी सदस्यों का हाल-चाल जाना और सभी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बातचीत के दौरान मोती बाई से उनके घर आने पर चापड़ा चटनी खिलाने की बात पूछी, तो उन्होंने मुख्यमंत्री से सहज भाव से कहा कि आपको चापड़ा चटनी जरूर खिलाऊंगी। मुख्यमंत्री ने प्रमिका की मां को प्रणाम करते हुए बातचीत को समाप्त किया। उनकी सादगी, व्यवहार और अपनेपन ने सभी जवानों का दिल जीत लिया।