• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धान खरीदी पर विपक्ष के हमले पर सीएम साय का आक्रामक रुख, बोले- भ्रम फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की गारंटी पूरी...और पढ़ें

By Sandeep TiwariEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sun, 24 Nov 2024 08:56:56 AM (IST)Updated Date: Sun, 24 Nov 2024 08:57:21 AM (IST)
धान खरीदी पर विपक्ष के हमले पर सीएम साय का आक्रामक रुख, बोले- भ्रम फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
धान खरीदी पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस।

HighLights

  1. सीएम बोले- मोदी की गारंटी के अनुरूप 21 क्विंटल हो रही धान की खरीदी।
  2. केंद्र पर माइक्रोएटीएम से 2000-10,000 रुपये तक निकासी की व्यवस्था।
  3. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी के वादे को बताया बताया जुमला।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। धान खरीदी के मामले में विपक्ष के हमलों के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी आक्रामक रुख अपना लिया है। मुख्यमंत्री साय ने दो टूक कह दिया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान हमारे द्वारा दी गई मोदी की गारंटी के अनुरूप इस वर्ष भी किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से ही धान खरीदी की जा रही है। किसानों को इस मामले को लेकर किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर, धान खरीदी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि केवल बोर्ड में लिख दिया है कि 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी हो रही है, मगर धान खरीदी केंद्रों में इतनी धान नहीं खरीदी जा रही है।naidunia_image


धान खरीदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: साय

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि धान खरीदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर रही है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केंद्रों के माईक्रोएटीएम से 2000 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक की राशि निकालने की सुविधा भी दी गई है।

इससे किसानों को धान बेचने परिवहन के लिए किराये पर लिए गए ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि का भाड़ा और हमाली मजदूरी का भुगतान करने में सुविधा होगी। 14 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 160 लाख टन धान खरीदी अनुमानित है।naidunia_image

21 क्विंटल धान का बोर्ड लगा दिए, नहीं हो रही खरीदी: भूपेश

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर लिखा कि किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी को बंद कर दिया गया है। किसानों से किया गया ये वादा भी जुमला साबित हो रहा है। हम शुरू से ही कह रहे हैं कि इस सरकार की नीयत धान खरीदी की नहीं है, केवल धान खरीदी का बोर्ड लगा दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को टोकन नहीं मिल रहा है। किसान टोकन ले भी लेता है तो सर्वर डाउन की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बारदाने की कमी है। धान उठाव की प्रक्रिया में भी बदलाव कर दिया है।